Bullet Bullet Beware What if someone called him Jungle Raj Tejashwi taunt on Modi Nitish on law and order of Bihar गोली...गोली...खबरदार! किसी ने इसे जंगलराज कहा तो? बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर तेजस्वी का मोदी-नीतीश पर तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोली...गोली...खबरदार! किसी ने इसे जंगलराज कहा तो? बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर तेजस्वी का मोदी-नीतीश पर तंज

बिहार में घटित अपराध की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि गोली…गोली…खबरदार! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो”? पहले भी तेजस्वी एनडीए सरकार पर हमला बोल था।

Mon, 1 July 2024 02:57 PMSandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गोली...गोली...खबरदार! किसी ने इसे जंगलराज कहा तो?  बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर तेजस्वी का मोदी-नीतीश पर तंज

बिहार की कानून व्यवस्था और बढ़ते हुए अपराध की घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। अखबारों में सुर्खियां बनीं अपराध की घटनाओं की कटिंग दिखाकर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को घेरा है। जिसमें अपराध की कई घटनाओं का जिक्र किया है। और तंज कसते हुए कहा कि खबरदार! किसी ने इसे जंगलराज कहा तो?

तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि  “गोली…गोली…गोली…गोली...यह मोदी जी और नीतीश जी द्वारा बिहार में लाया गया महा मंगलराज है। खबरदार! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो”? 

आपको बता दें लगातार तेजस्वी यादव बिहार की एनडीए सरकार को राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर घेरते आ रहे हैं। इससे पहले क्राइम बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, दो-दो बड़बोले उपमुख्यमंत्री एवं 𝟔 दलों वाले 𝐍𝐃𝐀 के सौजन्य से बिहार में सरकारी अपराधी पूर्ण मौज में मनमर्जी से जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे किसी को भी गोली और चाकू मार हत्या कर दे रहे है। छात्र-शिक्षक, कर्मचारी-व्यापारी, किसान-मजदूर, महिला-पुरुष, बच्चे-बुज़ुर्ग कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। सत्ता संरक्षित अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। 𝟐 दिन की इन आपराधिक घटनाओं पर सरकार में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह रहा बिहार का संक्षिप्त 𝐂𝐑𝐈𝐌𝐄 बुलेटिन

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी, जेडीयू लगातार आरजेडी पर हमलावर रही थी। और चुनाव प्रचार और रैलियों में लालू-राबड़ी के राज में जगंलराज की बात कहती आई है। और उसे न भूलने का भी जोर जनता पर देती आई थी। जिसके बाद अब तेजस्वी उसी जंगलराज पर एनडीए सरकार को घेर रहे हैं। 

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।