stone pelting on three trains in an hour including vande bharat express patna jainagar सवा घंटे में वंदे भारत सहित 3 ट्रेनों पर पथराव, बिहार में पत्थरबाज बेलगाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सवा घंटे में वंदे भारत सहित 3 ट्रेनों पर पथराव, बिहार में पत्थरबाज बेलगाम

पथराव की पहली घटना शाम 4:45 बजे 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत पर हुई। ट्रेन रामदयालु स्टेशन पार कर रही थी, तभी ट्रैक किनारे से पत्थर फेंके गए। वंदे भारत के सी-3, सी-4 और ई-1 कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए।

Mon, 18 May 2026 11:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
सवा घंटे में वंदे भारत सहित 3 ट्रेनों पर पथराव, बिहार में पत्थरबाज बेलगाम

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के रामदयालुनगर स्टेशन के पास शनिवार की शाम असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को निशाना बनाया। सवा घंटे के भीतर 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत, पटना-जयनगर 15550 इंटरसिटी और 14006 आनंद विहार-सीतामढी लिच्छवी एक्सप्रेस पर पथराव किया। पथराव में वंदे भारत की तीन बोगियों के शीशे टूट गए। वहीं, अन्य दोनों ट्रेनों के एक-एक कोच के शीशे टूट गए। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मची रही। संयोग रहा कि कोई यात्री चोटिल या जख्मी नहीं हुआ है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों के पहुंचने पर आरपीएफ ने जांच की। हालांकि, मामले में देर रात 11 बजे तक केस दर्ज नहीं हुआ था। घटनास्थल की सटीक जानकारी के बाद ही एफआईआर की जाएगी। आरपीएफ ने उन यात्रियों का बयान भी दर्ज किया है, जिनके सीट के पास का शीशा टूटा है। यात्रियों ने कुछ बच्चों द्वारा पथराव करने की बात कही गई है। बताया जाता है कि आरपीएफ वंदे भारत में लगे सीसीटीवी और लोकल इनपुट के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना से लेकर सीवान तक एनकाउंटर, सम्राट की पुलिस का कहर; अपराधी बन रहे लंगड़ा
ये भी पढ़ें:बायोमेट्रिक हाजिरी लगाानी होगी, रेफर की आदत नहीं चलेगी; डॉक्टरों पर कड़ाई

पहला निशाना वंदे भारत बनी

पथराव की पहली घटना शाम 4:45 बजे 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत पर हुई। ट्रेन रामदयालु स्टेशन पार कर रही थी, तभी ट्रैक किनारे से पत्थर फेंके गए। वंदे भारत के सी-3, सी-4 और ई-1 कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए। इसके कुछ मिनट बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे पटना-जयनगर 15550 इंटरसिटी के सी-1 कोच को निशाना बनाया गया। फिर शाम छह बजे लिच्छवी एक्सप्रेस के एम-2 स्लीपर कोच पर पथराव हुआ।

सीमा क्षेत्र को लेकर ऊहापोह

अचानक हुए पथराव से ट्रेन में सवार बच्चे व महिलाएं सहम गये। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल यह तय नहीं हो सका है कि घटना मुजफ्फरपुर आरपीएफ क्षेत्र की है हाजीपुर आरपीएफ क्षेत्र की है। यह इलाका सोनपुर और समस्तीपुर मंडल के साथ आरपीएफ मुजफ्फरपुर व हाजीपुर का सीमावर्ती भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना से लेकर सीवान तक एनकाउंटर, सम्राट की पुलिस का कहर; अपराधी बन रहे लंगड़ा

शीशा चकनाचूर

●वंदे भारत के सी-थ्री, सी-फोर व ई-वन कोच पर पत्थर मारने से टूटे खिड़की के कांच

●पटना-जयनगर इंटरसिटी के सी-वन व लिच्छवी के एम-टू का कांच टूटा

●घटनास्थल मुजफ्फरपुर या हाजीपुर आपीएफ का, इसको लेकर ऊहापोह की स्थिति

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।