रजनीश ने एम्स नई दिल्ली के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी स्कॉलर में पहला रैंक पाया
बड़हरिया के लालगढ़ हरिहरपुर के रजनीश कुमार ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी स्कॉलर के पद पर चयन प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन और गुरुजनों को दिया। प्रखंड के कई शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

बड़हरिया। प्रखंड के लालगढ़ हरिहरपुर के शिक्षक शंभूनाथ यादव और शिक्षिका विनीता देवी के पुत्र रजनीश कुमार ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी स्कॉलर के पद पर चयन प्राप्त किया है। शिक्षक चाचा संतोष यादव ने बताया कि रजनीश कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से एक मिसाल कायम की है। रजनीश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, भाई हर्षवर्धन, बहन अनामिका कुमारी परिवार के अन्य सदस्यों एवं अपने गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजीव पांडेय, शिक्षक संतोष कुमार, पारसनाथ सिंह एवं कलीम अहमद, जितेंद्र कुमार,श्यामदेव यादव, सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन