Model Hospital Installs 9 RO Systems for Patients and Attendants Amid Heatwave गर्मी में मरीजों के लिए एक वाटर एटीएम सहित लगाया गया है कुल नौ आरओ, Siwan Hindi News - Hindustan
More

गर्मी में मरीजों के लिए एक वाटर एटीएम सहित लगाया गया है कुल नौ आरओ

जरूरतमंदों के लिए मॉडल अस्पताल के सभी फ्लोरों पर लगाया गया है एक-एक आरओपानी कराया जा रहा है उपलब्ध सीवान, निज प्रतिनिधि। गर्मी में बढ़ते तापमान के कारण हर तरफ लोग प्यास लगने से परेशान है। अस्पताल में...

Fri, 24 April 2026 06:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
गर्मी में मरीजों के लिए एक वाटर एटीएम सहित लगाया गया है कुल नौ आरओ

जरूरतमंदों के लिए मॉडल अस्पताल के सभी फ्लोरों पर लगाया गया है एक-एक आरओ औसतन 13 सौ लोगों के लिए प्रतिदिन नौ आरओ से पाने योग्य पानी कराया जा रहा है उपलब्ध सीवान, निज प्रतिनिधि। गर्मी में बढ़ते तापमान के कारण हर तरफ लोग प्यास लगने से परेशान है। अस्पताल में भी इस तरह की परेशानी देखने को मिल रही है। हालांकि, अस्पताल में भी प्यासे मरीजों व तिमारदारों की प्यास बुझाने के लिए परिसर में एक वाटर एटीएम सहित कुल 9 आरओ लगाया गया है। यहां पीने योग्य पानी उपलब्ध है और सभी अपना प्यास बुझा रहे हैं। बताया गया है मॉडल अस्पताल में बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से ही सभी प्लोर एक-एक आरओ लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल सुविधा की कमी

जबकि मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से तीन नए आरओ में एक पुराने ओपीडी भवन, एक इमरजेंसी वार्ड में आगे व एक एसएनसीयू वार्ड के बाहर आरओ लगाया गया है। इसके अलावे पीकू वार्ड के पास भी मरीजों को पानी देने के उद्देश्य से एक आरओ लगाया गया है और गर्मी के दिन में मरीजों को आसानी से शुद्ध पानी उपलब्ध हो रहा है। प्रतिदिन औसतन 13 सौ लोगों का आना जाना है मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीजों का आना होता है। इनके साथ तिमारदार भी होते हैं। एक आंकड़े के अनुसार प्रतिदिन 13 सौ से अधिक लोग आते हैं और यहां घंटों व्यतीत करते हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोगों को राहत देने के के लिए पानी का पर्याप्त इंतजाम किया गया है और जरूरत पड़ने पर और आरओ लगाने की बात कही जा रही है। क्या कहते हैं अस्पताल प्रबंधक सदर अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। इसको ध्यान में रखकर सदर अस्पताल परिसर में एक वाटर एटीएम सहित कुल नौ आरओ लगाया गया है। कोशिश की गयी है कि मॉडल अस्पताल के सभी फ्लोर पर आरओ का पानी आसानी से मरीजों व तिमारदारों को उपलब्ध हो जाए। जरूरत पड़ेगी तो पानी की और भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बढ़ती गर्मी के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर की गई पेयजल की व्यवस्था

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।