Maharajganj to Host Block-Level Cooperation Camp on June 17-18 for Resolving Public Issues 17 व 18 जून को प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का होगा आयोजन, Siwan Hindi News - Hindustan
More

17 व 18 जून को प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का होगा आयोजन

महाराजगंज में 17 और 18 जून को प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन होगा। बीडीओ वीडियो बिंदु कुमार ने बताया कि शिविर में एसडीओ, एसडीपीओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। विभिन्न सरकारी विभागों की समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लिए जाएंगे। शिविर के माध्यम से 30 दिनों में आवेदनों का निपटारा किया जाएगा।

Thu, 11 June 2026 04:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
17 व 18 जून को प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का होगा आयोजन

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वीडियो बिंदु कुमार ने बताया कि 17 व 18 जून को प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन होगा। जिसके लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है l प्रखंड मुख्यालय में दो दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर में एसडीओ अनीता सिंहा व एसडीपीओ अमन के साथ सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बीडीओ ने बताया कि सहयोग शिविर के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के समस्याओं से संबंधित मिले आवेदनों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

ताकि उसका समाधान समय से हो सके उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर को लेकर दाखिल खारिज, जमीनी विवाद, थाना से संबंधित मामला, शिक्षा चिकित्सा से संबंधित कोई भी मामला, आवास योजना, पेंशन योजना, राशन, रसोई गैस, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित किसी भी प्रमाण पत्र की समस्या को ले आवेदन लिया जा रहा है। सहयोग शिविर के माध्यम से 30 दिनों के अंदर आवेदनों का निपटारा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।