Shocking incident in land dispute five fingers of a young man hand chopped off in Bihar जमीन विवाद में दिल दहला देने वाला कांड, बिहार में युवक के हाथ की पांचों अंगुलियां काट डाली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जमीन विवाद में दिल दहला देने वाला कांड, बिहार में युवक के हाथ की पांचों अंगुलियां काट डाली

बांका जिले में जमीन विवाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब एक युवक के हाथ की पांचों अंगुलियां आरोपियों ने काट दी। इस कांड को 11 लोगों ने अंजाम दिया। जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sat, 21 June 2025 09:43 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बांका
share
जमीन विवाद में दिल दहला देने वाला कांड, बिहार में युवक के हाथ की पांचों अंगुलियां काट डाली

बिहार के बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जब जमीनी विवाद को लेकर पूर्व से चले आ रहे तनाव ने हिंसक रूप ले लिया, धरहरा गांव के बिनोद साह पर जानलेवा हमला कर उसके दाहिने हाथ की पांचों अंगुलियां धारदार हथियार से काट दी गईं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे कारु साह उर्फ हुरो साह का पुत्र बिनोद साह बढ़ुआ नदी के किनारे गया था। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे बड़कु उर्फ गणेश साह और सूरज साह उर्फ छोटू साह ने उस पर अचानक हमला कर दिया। पीड़ित बिनोद शौच के लिए जैसे ही बैठा, हमलावरों ने उसे दबोच लिया और पास की झाड़ियों की ओर घसीट कर ले गए।

वहां पहले से मौजूद विष्णु साह, हरखू साह, महेश साह, ननकी देवी, सितबिया देवी समेत कुल 11 लोगों ने मिलकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। घटना के दौरान बड़कु उर्फ गणेश साह ने अपने धारदार खंजर से बिनोद साह के दाहिने हाथ की पांचों उंगलियों को काट कर अलग कर दिया। दर्द से कराहते हुए बिनोद की चीख सुन गांव के लोग नदी की ओर दौड़े। संयोगवश उसी समय आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस दल के साथ घटनास्थल के नजदीक से गुजर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधवा पर ससुर और देवर की थी गलत नीयत, किशनगंज में मां-बेटी हत्याकांड का पर्दाफाश
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी जैसा पटना में कांड; प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

ग्रामीणों के शोर-शराबे पर पुलिस ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंच कर घायल बिनोद को तुरंत कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिनोद कुमार ने जख्मी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे देवघर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के दौरान बिनोद साह लगातार बेहोशी और खून की कमी से जूझ रहा था। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने जानकारी दी कि घटना के बाद मुख्य आरोपी बड़कु उर्फ गणेश साह को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।