Shiv Mandir Sadhu Sadhvi double murder in Valmikinagar West Champaran शिव मंदिर के साधु दंपति को मारकर नदी में फेंका, पश्चिम चंपारण में डबल मर्डर से सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शिव मंदिर के साधु दंपति को मारकर नदी में फेंका, पश्चिम चंपारण में डबल मर्डर से सनसनी

पश्चिम चंपारण जिल के वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के एक शिव मंदिर के पुजारी साधु दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव नदी और पास की झाड़ियों से मिला है।

Thu, 24 April 2025 03:11 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, नप्र/एप्र, बगहा/वाल्मीकिनगर
share
शिव मंदिर के साधु दंपति को मारकर नदी में फेंका, पश्चिम चंपारण में डबल मर्डर से सनसनी

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में एक साधु दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने साधु और साध्वी को मारकर फेंक दिया। साधु का शव नदी के बीच में, तो साध्वी का शव पास की झाड़ियों में गुरुवार सुबह मिला। दोनों पति-पत्नी थे और धनहिया रेता के शिव मंदिर के पुजारी थे। साधु दंपति मंदिर में रहकर ही सेवा-पूजा करते थे। मृतकों की पहचान साधु बुधन महतो और उनकी पत्नी साध्वी भगवती देवी के रूप में हुई है। डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक साधु की पुत्रवधू सीता देवी ने बताया कि बुधवार सुबह से ही दोनों मंदिर से गायब थे। सीता के अनुसार सुबह जब वह खेत पर पहुंची थी तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ है। ऐसे में उसे लगा कि दोनों कहीं गए होंगे। फिर वह खेत पर चली गई। वापस लौटी तो भी दरवाजा खुला हुआ था और दोनों का अता-पता नहीं था। ऐसे में वह मंदिर का दरवाजा बंद कर घर वापस आ गई। फिर देर शाम खेत पहुंची तो देखा कि दोनों गायब हैं। इसके बाद सूचना उसके द्वारा परिजन एवं ग्रामीणों को दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मर्डर केस में बेल पर छूट कर आए पिता ने बेटी को गला दबा मार डाला, बिहार में कांड

साधु के परिजन ने दोनों पति-पत्नी की खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीण धनहियाया रेता पहुंचकर दोनों की खोजबीन कर रहे थे। तभी झाड़ियां के बीच भगवती देवी का शव मिला। शव बुरी तरह से कुचला हुआ था। वहीं पर 500 मीटर की दूरी पर गंडक नदी में साधु बुधन महतो का शव मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वाल्मीकि नगर थाना पुलिस को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधेपुरा में पूर्व मुखिया पति को गोलियों से भूना; हत्या पर बवाल, सड़क जाम

पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि धनहिया शिव मंदिर के साधु दंपति की हत्या हुई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है l उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। परिजन डर के मारे सहमे हुए हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं ऐसी अप्रिय घटना उनके साथ नहीं हो जाए। डबल मर्डर के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मृत साधु दंपति के तीन बेटे हैं। वारदात के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।