Servant murdered over land dispute in Lakhisarai miscreants shot him while he was sleeping लखीसराय में जमीन विवाद में नौकर की हत्या, सोते वक्त बदमाशों ने मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लखीसराय में जमीन विवाद में नौकर की हत्या, सोते वक्त बदमाशों ने मारी गोली

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना इलाके में जमीन विवाद में नौकर की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक छोटू रामाश्रय सिंह के यहां खेतीबाड़ी और अन्य काम देखता था। सोते वक्त उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tue, 15 Oct 2024 05:04 PMsandeep हिन्दुस्तान, लखीसराय
share
लखीसराय में जमीन विवाद में नौकर की हत्या, सोते वक्त बदमाशों ने मारी गोली

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना इलाके में जमीन विवाद में नौकर की सोते वक्त हत्या कर दी गई। मृतक छोटू बंगले में सोया हुआ था। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उसका मर्डर कर दिया। हत्या की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दरअसल नंदपुर गांव में मालिक रामाश्रय सिंह के बंगले के बाहर सोए नौकर छोटू कुमार की मंगलवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

रामाश्रय सिंह की मानें तो उनका जमीनी विवाद चल रहा था। उसी मामले में नौकर की हत्या की गई है। नौकर छोटू बचपन से ही रामाश्रय सिंह के यहां रह रहा था। उसके परिजनों की कोई जानकारी नहीं है। मृतक रामाश्रय सिंह के यहां खेतीबाड़ी समेत अन्य काम देखता था। दोपहर में बंगले के बाहर चादर ओढ़कर सोया हुआ था। उसी दौरान उसकी हत्या गोली मारकर की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिसवाले ने डंडे से वार कर फोड़ दी वकील की आंख, NHRC सख्त; मुआवजे का आदेश

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना इलाके में जमीन विवाद में नौकर की सोते वक्त हत्या कर दी गई। मृतक छोटू बंगले में सोया हुआ था। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उसका मर्डर कर दिया। हत्या की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दरअसल नंदपुर गांव में मालिक रामाश्रय सिंह के बंगले के बाहर पर सोए नौकर छोटू कुमार की मंगलवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

रामाश्रय सिंह की मानें तो उनका जमीनी विवाद चल रहा था। उसी मामले में नौकर की हत्या की गई है। नौकर छोटू बचपन से ही रामाश्रय सिंह के यहां रह रहा था। उसके परिजन की कोई जानकारी नहीं है। मृतक रामाश्रय सिंह के यहां खेतीबाड़ी समेत अन्य काम देखता था। दोपहर में बंगले के बाहर चादर ओढ़कर सोया हुआ था। उसी दौरान उसकी हत्या गोली मारकर की गई है।

|#+|

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष भगवान राम और अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर खून का नमूना लेने के साथ अन्य जांच शुरू कर दी है। नौकर की हत्या के पीछे का क्या मकसद है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।