semi nude body of woman found in Hospice and bangles near temple धर्मशाला में अर्द्धनग्न हालत में महिला की लाश और मंदिर के पास बिखरी चूड़ियां, मची सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

धर्मशाला में अर्द्धनग्न हालत में महिला की लाश और मंदिर के पास बिखरी चूड़ियां, मची सनसनी

  • लाश को लेकर कोई कह रहा था कि पारिवारिक विवाद में इसकी हत्या की गयी है तो कोई कह रहा था रात में किसी ने कॉल कर महिला को बुलाया होगा। दुराचार करने के बाद उसकी हत्या कर दी हो। जबकि उसके पति व पुलिस वालों के द्वारा कहा जा रहा था कि बीमारी से शायद उनकी मौत हुई है।

Mon, 10 March 2025 06:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
धर्मशाला में अर्द्धनग्न हालत में महिला की लाश और मंदिर के पास बिखरी चूड़ियां, मची सनसनी

बेगूसराय में शहर के स्टेशन रोड स्थित एक धर्मशाला परिसर से अर्द्धनग्न हालत में 40 वर्षीया एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका गणिता कुमारी नावकोठी थाना के पहसारा गांव निवासी चित्तरंजन सिंह की पत्नी थी। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का एक थैला, एक मोबाइल व एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। खास बात यह है कि धर्मशाला स्थित मंदिर के मुख्य द्वार पर कांच की टूटी चूड़ियां बिखरी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों के अलावा मृतका के जान पहचान वालों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने शव को कब्जे में लिया।

उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही निवासी स्वर्गीय रामलाल सिंह की पुत्री थी। बताया जाता है कि मृतका गणिता देवी एक निजी महिला डॉक्टर के यहां काम करती थी। घर में पति -पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर दो दिनों से अनबन थी। शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसने भी घटनास्थल के सीन को व शव की हालत को देखा सबों के पैर तले जमीन खिसकने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टेट हाइवे पर भी टोल टैक्स देने के लिए रहें तैयार, पथ निर्माण विभाग का प्लान

आपस में सभी अपने हिसाब से बातें कर रहे थे। कोई कह रहा था कि पारिवारिक विवाद में इसकी हत्या की गयी है तो कोई कह रहा था रात में किसी ने कॉल कर महिला को बुलाया होगा। दुराचार करने के बाद उसकी हत्या कर दी हो। जबकि उसके पति व पुलिस वालों के द्वारा कहा जा रहा था कि बीमारी से शायद उनकी मौत हुई है। मामला चाहे जो भी पोस्टमार्टम् रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि रहस्यमय तरीके से महिला की मौत के पीछे का असली राज क्या है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमला बराज का निर्माण काम 56 फीसदी पूरा, बाढ़ से मिलेगी सुरक्षा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।