Scorpio drowned in Ganga River digha ghat patna when couple forget hand break हैंडब्रेक लगाना भूले, पटना में आंखों के सामने गंगा में समा गई स्कॉर्पियो; वीडियो बनाते रहे लोग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हैंडब्रेक लगाना भूले, पटना में आंखों के सामने गंगा में समा गई स्कॉर्पियो; वीडियो बनाते रहे लोग

स्कॉर्पियो को गंगा किनारे खड़ा कर दोनों नीचे उतर गए। गफलत में वे गाड़ी का हैंड ब्रेक लगाना भूल गए। ढलान होने के कारण स्कॉर्पियो धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी और देखते ही देखते गंगा में समा गई।

Mon, 11 May 2026 07:05 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
हैंडब्रेक लगाना भूले, पटना में आंखों के सामने गंगा में समा गई स्कॉर्पियो; वीडियो बनाते रहे लोग

बिहार की राजधानी पटना में दीघा के पाटीपुल घाट पर रविवार शाम एक स्कॉर्पियो गंगा में समा गई। शिवपुरी निवासी पति-पत्नी गाड़ी से पूजा सामग्री विसर्जित करने घाट पहुंचे थे। वे स्कॉर्पियो में हैंड ब्रेक लगाना भूल गए, जिसके कारण गाड़ी ढलान पर आगे बढ़ते हुए गंगा में चली गई। स्कॉर्पियो को डूबने से बचाने के लिए दोनों ने काफी जद्दोजहद की, लेकिन मदद नहीं मिलने के कारण हादसे को टाल नहीं सके। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद लोग मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। इसी दौरान स्कॉर्पियो गहरे पानी में चली गई।

मूल रूप से बेगूसराय जिले के रहने वाले राम नरेश सिंह शिवपुरी इलाके में रहते हैं। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके घर में रविवार को पूजा हुई थी। शाम में वे पत्नी के साथ पूजा सामग्री का विसर्जन करने दीघा के पाटीपुल घाट पहुंचे थे। स्कॉर्पियो को गंगा किनारे खड़ा कर दोनों नीचे उतर गए। गफलत में वे गाड़ी का हैंड ब्रेक लगाना भूल गए। ढलान होने के कारण स्कॉर्पियो धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी और देखते ही देखते गंगा में समा गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 45,000 पुल-पुलियों की गर्डर, स्लैब और पिलर की जांच, इंजीनियरों को फरमान
ये भी पढ़ें:रजिस्ट्री से पहले खरीदारों को जमीन की मिलेगी जानकारी, सम्राट सरकार का प्लान

स्कॉर्पियो को गंगा की ओर बढ़ता देख राम नरेश सिंह ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। गाड़ी करीब 10 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्कॉर्पियो को गंगा से बाहर नहीं निकाला जा सका।

राम नरेश सिंह ने बताया कि घटना के समय आसपास सैकड़ों लोग मौजूद थे। उन्होंने सभी से मदद की गुहार लगाई। उसी दौरान वहां से एक बड़ा जहाज भी गुजरा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया और लोग तमाशबीन बने रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिरी नाले पर सड़क से उत्तर-बिहार जाना होगा आसान, नवीन सिन्हा पथ होगा नाम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।