school girl gang raped in bihar when returning after exam sitamarhi स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से गैंगरेप, हालत बिगड़ी तो भागे बदमाश; बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से गैंगरेप, हालत बिगड़ी तो भागे बदमाश; बिहार में कांड

स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटने के दौरान बदमाशों ने ऑटो में छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और झाड़ी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा की स्थिति खराब देखकर सभी आरोपित फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अभी आवेदन नहीं दिया है।

Thu, 11 Dec 2025 07:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सीतामढ़ी
share
स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से गैंगरेप, हालत बिगड़ी तो भागे बदमाश; बिहार में कांड

बिहार में स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। सीतामढ़ी जिले में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बेलसंड थाना क्षेत्र के कोठी बाजार के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को अगवा कर तीन बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। छात्रा को गंभीर स्थिति में स्थानीय लोग और परिजन बेलसंड पीएचसी लेकर पहुंचे।

वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटने के दौरान बदमाशों ने ऑटो में छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और झाड़ी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

छात्रा की स्थिति खराब देखकर सभी आरोपित फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अपराधियों को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी टीचर कोचिंग में नहीं पढ़ाएंगे, बतानी होगी फीस; बिहार में नई नीति
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।