Tree Plantation Program in India Celebrates 12 Years of PM s Leadership प्रबुद्ध जन संपर्क एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित, Sasaram Hindi News - Hindustan
More

प्रबुद्ध जन संपर्क एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। जिला मंत्री मीना गुप्ता, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी एवं मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरा

Thu, 11 June 2026 05:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share
प्रबुद्ध जन संपर्क एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को डेहरी विधानसभा क्षेत्र के अकोढ़ीगोला उत्तरी मंडल में प्रबुद्ध जन संपर्क एवं पर्यावरण संवर्धन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम तेतराढ़ प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष आरती गुप्ता, जिला मंत्री मीना गुप्ता, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी एवं मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभिन्न गांवों के प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शीला सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश प्रसाद, विपिन बिहारी गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, विनोद चौबे, केशव सिंह, मनोज कुमार, रमेश केवट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो नंबर-5 कैप्शन- तेतराढ़ प्राथमिक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करते भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।