Sanjeev Mukhiya arrest or surrender Bihar Congress raised finger president said If the Mahagathbandhan government संजीव मुखिया की गिरफ्तारी या सरेंडर? बिहार कांग्रेस ने उठाई अंगुली, अध्यक्ष बोले- महागठबंधन की सरकार बनी तो..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

संजीव मुखिया की गिरफ्तारी या सरेंडर? बिहार कांग्रेस ने उठाई अंगुली, अध्यक्ष बोले- महागठबंधन की सरकार बनी तो...

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने नीट पेपर के मास्टर माइंड संजीव मुख्यिा की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह उसकी गिरफ्तारी हुई, उससे साफ है कि उसने सरेंडर किया है। उन्होने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर पेपर लीक की न्यायिक जांच कराई जाएगी।

Fri, 25 April 2025 04:29 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
संजीव मुखिया की गिरफ्तारी या सरेंडर? बिहार कांग्रेस ने उठाई अंगुली, अध्यक्ष बोले- महागठबंधन की सरकार बनी तो...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा है कि बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में धांधली पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आया है, लेकिन यह सच्चाई है कि गुजरात के मूल निवासी बीपीएससी के चेयरमैन पर धांधली के आरोप हैं। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी कांग्रेस अभ्यर्थियों के पक्ष में खड़ी रहेगी और उनकी लड़ाई लड़ेगी। हमारी सरकार आई तो इस परीक्षा में हुई धांधली की न्यायिक जांच भी कराएंगे। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत का निर्णय अंतिम होता है और उसका सम्मान करना लोकतंत्र में हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि वही हमारी न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ है।

मगर कांग्रेस इस मसले पर चुप नहीं बैठेगी। बिहार के सभी उच्च शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक केंद्रों में लगभग बिहार के बाहर से आकर राजभवन के माध्यम से पदाधिकारी नियुक्ति हैं। वैसे अधिकारी बिहार को धांधली का अड्डा बनाकर अपने पद का दोहन कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संजीव मुखिया की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसने आत्मसमर्पण किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, आखिर पकड़ा गया 3 लाख का इनामी

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की इस लड़ाई को सिर्फ अदालत में नहीं, हर मंच पर लड़ेगी। सड़क से संसद तक, न्यायालय से जन-जागरण तक। हम इस निर्णय की समीक्षा के लिए पुनर्विचार याचिका या अन्य उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा लेंगे। यह केवल परीक्षा की बात नहीं है, यह युवा भारत के भविष्य की बात है और हम किसी भी कीमत पर अपने युवाओं के अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, डॉ संजय यादव, सौरभ सिन्हा मौजूद थे।

आपको बता दें नीट पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड संजीव मुखिया को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पटना के दानापुर इलाके में बीते देर रात को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। इओयू के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।