sanjay saraogi gets dilip jaiswal revenue department know others minister in nitish cabinet दिलीप जायसवाल का राजस्व और भूमि सुधार मंत्रालय संजय सरावगी को, बाकी मंत्रियों के विभाग जानिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दिलीप जायसवाल का राजस्व और भूमि सुधार मंत्रालय संजय सरावगी को, बाकी मंत्रियों के विभाग जानिए

  • नए कैबिनेट में सात नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ राजभवन में ली थी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। अब नए मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Thu, 27 Feb 2025 01:23 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
दिलीप जायसवाल का राजस्व और भूमि सुधार मंत्रालय संजय सरावगी को, बाकी मंत्रियों के विभाग जानिए

बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। दिलीप जायसवाल का राजस्व और भूमि सुधार मंत्रालय संजय सरावगी को दिया गया है। यहां बता दें कि बुधवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया था। नए कैबिनेट में सात नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ राजभवन में ली थी।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। अब नए मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन से भी एक विभाग वापस लिया गया है। मंत्रालयों के आवंटन के तहत संतोष सुमन से सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग लेकर मंटू सिंह को इसका जिम्मा सौंपा गया है। संतोष सुमन के पास अब सिर्फ लघु जल संसाधन विभाग है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट पर BJP का कब्जा, बोलीं रोहिणी आचार्य; सीएम महज मुखौटा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में सबका हिसाब होगा, बिहार में बदलाव होगा; तेजस्वी यादव का NDA पर निशाना

किसे क्या मिला - :

संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

विजय मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग

मोतीलाल प्रसाद को कला संस्कृति विभाग

सुनील कुमार वन एवं पर्यावरण मंत्री

राजू कुमार सिंह पर्यटन मंत्री

मंटू सिंह को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग

नितिन नवीन को पथ निर्माण की जिम्मदारी

बिहार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे में कई मंत्रियों के विभाग बदले भी गए हैं। विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग अब नितिन नवीन को दिया गया है। इसी तरह नितीश मिश्रा से एक विभाग लेकर राजू कुमार सिंह को सौंपा गया है और उन्हें पर्यटन मंत्री बनाया गया है।

मंत्री - विभाग की सूची

1. सम्राट चौधरी - वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग

2. विजय कुमार सिन्हा - कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग

3. प्रेम कुमार - सहकारिता विभाग

4. रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

5. मंगल पांडेय- स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

6. नीरज कुमार सिंह बबलू - लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग

7. नीतीश मिश्रा - उद्योग विभाग

8. नितीन नवीन - पथ निर्माण विभाग

9. जनक राम - अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग

10.- हरि सहनी - पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

11. कृष्णनंदन पासवान - गन्ना उद्योग विभाग

12. केदार गुप्ता - पंचायती राज विभाग

13. सुरेंद्र मेहता - खेल विभाग

14. संतोष सिंह - श्रम संसाधन विभाग

15. संजय सरावगी - राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

16. डॉक्टर सुनील कुमार - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

17. राजू कुमार सिंह - पर्यटन विभाग

18. मोतीलाल प्रसाद - कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

19. जिवेश कुमार - नगर विकास एवं आवास विभाग

20. विजय मंडल - आपदा प्रबंधन विभाग

21. मंटू सिंह - सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

22. संतोष सुमन - लघु जल संसाधन विभाग

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये है फर्जी टीटीई, ट्रेन में वसूल रहा था जुर्माना, असली TTE ने पकड़ा और फिर…
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा ने साली का गला रेत सड़क पर फेंका, शरीर पर कई जगह वार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।