Samrat Choudhary on murder allegation by Prashant Kishor dy CM says Lalu sent 22 people in jail लालू ने गैंगवार में परिवार के 22 लोगों को... मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का प्रशांत किशोर को जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू ने गैंगवार में परिवार के 22 लोगों को... मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का प्रशांत किशोर को जवाब

प्रशांत किशोर के आरोपों पर बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने 1995 में उनके परिवार के 22 लोगों को जेल में डाल दिया था। बाद में आरजेडी सुप्रीमो ने माफी भी मांगी थी। उन पर सभी आरोप सार्वजनिक हैं, इनमें कोई नई बात नहीं है।

Tue, 23 Sep 2025 08:23 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू ने गैंगवार में परिवार के 22 लोगों को... मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का प्रशांत किशोर को जवाब

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए मर्डर केस वाले आरोपों पर जवाब दिया है। सम्राट ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 1995 में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गैंगवार में उनके पूरे परिवार को जेल में डाल दिया था। उस समय 22 लोगों को जेल हुई थी। सम्राट ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। उनके ऊपर जो भी आरोप हैं, सभी सार्वजनिक हैं। ये सभी मामले रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं जीवन भर बोलता रहा हूं, विधानसभा में भी कह चुका हूं। मेरे घर तोड़ दिए गए। मानवाधिकार आयोग ने बिहार की तत्कालीन सरकार को पेनाल्टी लगाई थी। लालू यादव ने इसी मिलर स्कूल के मैदान पर माफी मांगी थी। मैं कोई नई बात नहीं कह रहा हूं। ये हमेशा बोलता आया हूं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरके सिंह ने सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांगा, बोले- पीके को जवाब दें या पद छोड़ें

प्रशांत किशोर ने क्या कहा था?

बीते शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीके ने सम्राट चौधरी समेत एनडीए के 5 नेताओं पर अलग-अलग आरोपों की झड़ी लगा दी थी। उन्होंने कहा था कि सदानंद सिंह मर्डर केस में सम्राट चौधरी को जेल हुई थी। वे खुद को नाबालिग बताकर 6 महीने बाद ही जेल से बाहर आ गए थे। प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि सम्राट सिर्फ सिर्फ सातवीं पास हैं और बिना मैट्रिक की परीक्षा पास करे ही उन्होंने फर्जी तरीके से डॉक्टरेट की डिग्री ले ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट 7वीं पास, मर्डर में जेल गए; NDA के 5 नेताओं पर प्रशांत के ताबड़तोड़ आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।