Samrat Choudhary guard of honour at Bihar Police Headquarters assumes Home Minister charge 4 days after oath सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर, आज संभाल रहे गृह मंत्री का चार्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर, आज संभाल रहे गृह मंत्री का चार्ज

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सम्राट मंगलवार को गृह मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं।

Tue, 25 Nov 2025 12:49 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर, आज संभाल रहे गृह मंत्री का चार्ज

बिहार के नए गृह मंत्री के रूप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को पदभार ग्रहण कर रहे हैं। इससे पहले वे सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इसके बाद पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में सम्राट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि नीतीश कुमार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को हुआ था। मंगलवार को सम्राट गृह मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के पटेल भवन में गृह मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं। उनके साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और डीजीपी विनय कुमार भी मौजूद हैं। इस मौके पर पूर्व डीजीपी नीलमणि, केएस द्विवेदी, डीएन गौतम भी आए हैं।

बिहार में नीतीश सरकार के कार्यकाल में पहली बार भाजपा को गृह विभाग मिला है। साल 2005 के बाद से राज्य में जब भी एनडीए की सरकार रही, यह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहा। 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जब नीतीश के नेतृत्व में ही नई सरकार का गठन हुआ तो उन्होंने सबसे अहम माने जाने वाला गृह विभाग छोड़ दिया और भाजपा को दे दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:और 'बड़ा आदमी' बनेंगे सम्राट, बिहार बीजेपी के भविष्य की तैयारी हैं नए गृहमंत्री?

पिछली सरकार में वित्त विभाग संभालने वाले सम्राट चौधरी को भाजपा ने इस बार गृह मंत्री बनाया है। वहीं, वित्त विभाग जेडीयू को दे दिया गया है। नीतीश की पार्टी के वरीय नेता बिजेंद्र यादव को वित्त मंत्री बनाया गया है।

नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने का सिलसिला जारी है। जेडीयू के वरीय नेता विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को सूचना भवन में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने भी मंगलवार को चार्ज लिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।