Samrat Cabinet Ministers Highlights: सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत-विजय समेत 32 ने ली मंत्री पद की शपथ Samrat choudhary Cabinet Ministers Oath Live Pm narendra modi amit shah jdu bjp ljp ham patna gandhi maidan - bihar news
More
Hindi NewsबिहारSamrat Cabinet Ministers Highlights: सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत-विजय समेत 32 ने ली मंत्री पद की शपथ

Samrat Cabinet Ministers Highlights: सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत-विजय समेत 32 ने ली मंत्री पद की शपथ

Samrat Cabinet Ministers Oath Highlights: निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम, कुमार शैलेंद्र और रामचंद्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं। कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। पिछले मंत्रिमंडल के 19 और 13 नये मंत्री बने हैं।

Samrat Cabinet Ministers Highlights: सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत-विजय समेत 32 ने ली मंत्री पद की शपथ

Patna, May 07 (ANI): Prime Minister Narendra Modi with BJP National President Nitin Nabin, ex-Bihar Chief Minister Nitish Kumar, Bihar Governor Syed Ata Hasnain, Bihar Chief Minister Samrat Choudhary and other dignitaries attend the swearing-in ceremony of newly appointed ministers of the Bihar government at Gandhi Maidan, in Patna on Thursday. (ANI Photo)

Nishant Nandan| लाइव हिन्दुस्तान,पटना | Thu, 07 May 2026 09:54 PM
हमें फॉलो करें

Samrat Cabinet Ministers Oath Highlights: बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है। भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा आर के दो, हम के एक और रालोमो के एक नेता ने पटना के गांधी मैदान में आज मंत्री पद की शपथ ली। निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम, कुमार शैलेंद्र और रामचंद्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं। इस समारोह में कुल 32 नेताओं को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पिछली नीतीश कैबिनेट से 19 चेहरे रिपीट हुए हैं। इसके अलावा 13 नए मंत्री भी बने हैं। देर शाम सभी मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए गए।

सम्राट चौधरी कैबिनेट के इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के अलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वीवीआईपी मौजूद थे। पीएम नरेंद्र मोदी पटना एय़रपोर्ट से सड़क के रास्ते गांधी मैदान पहुंचे। रास्ते में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए और पुष्प वर्षा भी किए। गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

बिहार का मंत्रिमंडल

—————————

CM-

सम्राट चौधरी - कोइरी

डिप्टी CM -

विजय चौधरी - भूमिहार

बिजेंद्र प्रसाद यादव - OBC

BJP

1.राम कृपाल यादव - OBC

2.केदार गुप्ता - कानू/ EBC

3.नीतीश मिश्रा - ब्राह्मण

4.मिथलेश तिवारी - ब्राह्मण

5.रमा निषाद - EBC / मल्लाह

6.विजय कुमार सिन्हा - भूमिहार

7.दिलीप जायसवाल - EBC

8.प्रमोद चंद्रवंशी - EBC

9.लखेन्द्र पासवान - दलित

10.संजय टाइगर- राजपूत

11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार

12.नंद किशोर राम- दलित

13.रामचंद्र प्रसाद - वैश्य/ OBC

14. अरुण शंकर प्रसाद - सूढ़ी/ EBC

15. श्रेयसी सिंह - राजपूत

JDU

निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC

श्रवण कुमार - कुर्मी/ OBC

अशोक चौधरी- दलित

लेसी सिंह- राजपूत

मदन सहनी- मल्लाह/ EBC

सुनील कुमार- दलित

जमा खान- अल्पसंख्यक

भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC

शीला मंडल- धानुक / EBC

दामोदर राउत - धानुक/ EBC

बुलो मंडल- गंगोता/ EBC

रत्नेश सदा- दलित

श्वेता गुप्ता

7 May 2026, 09:53:27 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: देखें किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला

7 May 2026, 04:42:56 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: मांझी ने दी नए मंत्रियों को बधाई

हम (से) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार को सशक्त बनाने और सरकार को मजबूती देने की दिशा में मंत्रिमंडल विस्तार का उठाया गया कदम बेहद सार्थक परिणाम देगा।

मांझी ने कहा कि अनुभव और युवा जोश के मिश्रण वाली यह सरकार बिहार को नई बुलंदियों पर ले जायेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में उनका ये मंत्रिमंडल विकसित बिहार के लक्ष्य को हासिल करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सम्राट सरकार को मजबूती प्रदान करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जिस विकास की शुरुआत की थी, उसे सम्राट सरकार निरंतर आगे बढ़ायेगी, ऐसा उम्मीद है।

7 May 2026, 12:56:39 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: निशांत कुमार और श्रवण कुमार ने ली शपथ

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्री परिषद का बृहस्पतिवार को विस्तार किया गया तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी गांधी मैदान में आयोजित एक समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पांच दलों वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों से नेताओं को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निशांत कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी को मंत्री परिषद में शामिल किया गया है।

7 May 2026, 12:47:41 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: 32 मंत्रियों ने ली शपथ

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ समारोह खत्म हो चुका है। कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

7 May 2026, 12:34:01 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों ने शपथ ले ली है। एक साथ पांच-पांच नेता मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है।

7 May 2026, 12:30:53 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: लखेंद्र और केदार प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: लखेंद्र कुमार, अरुण शंकर, शीला कुमार और केदार प्रसाद गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

7 May 2026, 12:28:55 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्री ले रहे शपथ

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: संजय सिंह, अशोक चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

7 May 2026, 12:27:26 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live:पिछले मंत्रिमंडल के 20 और 12 नये मंत्री बने हैं

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पहली बार मंत्री बनने वालों में निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम और रामचंद्र प्रसाद।

7 May 2026, 12:25:19 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: निशांत ने ली मंत्री पद की शपथ

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: गांधी मैदान में निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

7 May 2026, 12:23:07 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: 32 मंत्री लेंगे शपथ

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राटकैबिनेट के 32 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें- श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, रामकृपाल, नीतीश मिश्र, दामोदर रावत, संजय सिंह टाईगर, अशौक चौधरी, भगवान, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंदकिशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, स्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, डॉ रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश।

7 May 2026, 12:21:50 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live:श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली है। पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह का आय़ोजन किया गया है।

7 May 2026, 12:14:02 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पीएम मोदी मंच पर पहुंचे

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर आ चुके हैं। मंच पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मौजूद हैं। यहां मंच पर पहले राष्ट्रगान हुआ और फिर बिहार गीत हुआ। निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार का पैर छुआ और शपथ लेने से पहले आशीर्वाद ली है।

7 May 2026, 12:04:50 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट चौधरी का मंत्रिमंडल एक नजर में

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: बिहार का मंत्रिमंडल

—————————

CM-

सम्राट चौधरी - कोइरी

डिप्टी CM -

विजय चौधरी - भूमिहार

बिजेंद्र प्रसाद यादव - OBC

BJP

1.राम कृपाल यादव - OBC

2.केदार गुप्ता - कानू/ EBC

3.नीतीश मिश्रा - ब्राह्मण

4.मिथलेश तिवारी - ब्राह्मण

5.रमा निषाद - EBC / मल्लाह

6.विजय कुमार सिन्हा - भूमिहार

7.दिलीप जायसवाल - EBC

8.प्रमोद चंद्रवंशी - EBC

9.लखेन्द्र पासवान - दलित

10.संजय टाइगर- राजपूत

11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार

12.नंद किशोर राम- दलित

13.रामचंद्र प्रसाद - वैश्य/ OBC

14. अरुण शंकर प्रसाद - सूढ़ी/ EBC

15. श्रेयसी सिंह - राजपूत

JDU

निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC

श्रवण कुमार - कुर्मी/ OBC

अशोक चौधरी- दलित

लेसी सिंह- राजपूत

मदन सहनी- मल्लाह/ EBC

सुनील कुमार- दलित

जमा खान- अल्पसंख्यक

भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC

शीला मंडल- धानुक / EBC

दामोदर राउत - धानुक/ EBC

बुलो मंडल- गंगोता/ EBC

रत्नेश सदा- दलित

LJP(R)

संजय पासवान- दलित

संजय सिंह - राजपूत

हम

संतोष मांझी- दलित

आरएलएम-

दीपक प्रकाश - कोइरी

7 May 2026, 12:03:04 PM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सड़क पर नारे लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ता

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पटना की सड़क पर बीजेपी कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं और पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत किया जा रहा है। पीएम पर पुष्प वर्षा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों का अभिवादन किया है।

7 May 2026, 11:59:14 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पीएम मोदी पर पुष्पा बरसा रहे कार्यकर्ता

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पीएम मोदी सड़क के रास्ते गांधी मैदान जा रहे हैं। पीएम मोदी डाकबंगला से निकल चुके हैं। सड़क के दोनों तरफ बीजेपी के कार्यकर्ता औऱ आम लोग जमा हैं। रास्ते में फूल फेंककर पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है। पीएम मोदी का काफिला लगातार आगे बढ़ रहा है।

7 May 2026, 11:56:48 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे गांधी मैदान

पीएम मोदी गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। यहां पीएम नरेंद्र मोदी सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों के शपथ समारोह का गवाह बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पटना और गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं।

7 May 2026, 11:51:38 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: आयकर गोलंबर से गुजरे पीएम मोदी

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11.46 बजे आयकर गोलंबर से गुजरे हैं। थोड़ी ही देर में वो गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां वो शपथ समारोह में शामिल होंगे।

7 May 2026, 11:49:39 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट चौधरी मंच पर पहुंच चुके हैं

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर आ गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य मंच पर आ गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मंच पर आ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंच पर आ चुके हैं।

7 May 2026, 11:37:32 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पीएम नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी अब पटना एय़रपोर्ट से सड़क के रास्ते गांधी मैदान तक जाएंगे। पटना की सड़क पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं।

7 May 2026, 11:34:03 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: शपथ लेने के लिए निशांत कुमार मंच पर आए

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: मंत्री पद की शपथ लेने के लिए जदयू नेता निशांत कुमार मंच पर आ गए हैं। निशांत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं। विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार भी मुख्य मंच पर आ चुके हैं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा मंच पर आ चुके हैं।

7 May 2026, 11:30:25 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: थोड़ी देर में पटना पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से बस कुछ ही देर में पटना पहुंचने वाले हैं। उनके स्वागत के लिए पटना की सड़कों पर बीजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद हैं। पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। सड़क पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

7 May 2026, 11:26:59 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: नंद किशोर राम बनेंगे मंत्री

रामनगर विधायक नंद किशोर राम को लगभग 21 वर्षों के बाद मंत्री परिषद में जगह मिली हैं। रामनगर (सु) सीट से भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव जीत कर विधायक बने नंदकिशोर राम को पार्टी ने इस बार मंत्री परिषद में शामिल करने का निर्णय लिया है। वह बगहा 1 प्रखंड के कोल्हुवा गांव के निवासी हैं। नंद किशोर राम ने अपनी स्कूली शिक्षा रामनगर स्थित हरिनगर उच्च विद्यालय से की। उन्होंने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र से बीए ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है।

7 May 2026, 11:21:12 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव मुख्य मंच पर पहुंचे

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य मंच पर आ गए हैं। बिहार भाजपा के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सांसद राधामोहन सिंह, गोपाल जी ठाकुर, पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भी बैठे हैं।

7 May 2026, 11:20:02 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: बुलो मंडल, अशोक चौधरी समेत कई नेता लेंगे शपथ

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट कैबिनेट में आज कई नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें -

मदन सहनी

लेशी सिंह

श्रेयसी सिंह

अरुण शंकर प्रसाद

रमा निषाद

श्वेता गुप्ता

संजय कुमार

संजय कुमार सिंह

संतोष कुमार सुमन

दीपक प्रकाश

बूलो मंडल

अशोक चौधरी

राम कृपाल यादव

7 May 2026, 11:18:38 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: शपथ समारोह पर क्या बोले नित्यानंद राय

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "आज बिहार के NDA सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। इसमें प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री समेत NDA के सभी वरिष्ठ नेता यहां उपस्थित रहेंगे। बंगाल की जीत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीबों के मसीहा प्रधानमंत्री मोदी और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है जो गौरव दिलाती है।"

7 May 2026, 11:08:22 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: संजय सरावगी कर रहे मंच का संचालन

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी मंच संचालन कर रहे हैं। शपथ लेने वाले ये भी हैं - :

मदन साहनी

नीतीश मिश्रा

लेसी सिंह

श्रेयसी सिंह

अरुण शंकर प्रसाद

रमा निषाद

श्वेता गुप्ता

7 May 2026, 11:05:38 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: मुख्य मंच पर बैठे हैं राजू तिवारी

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: मुख्य मंच पर पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, सांसद रविशंकर प्रसाद, क्षेत्रीय संगठन महामंत्र नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा आर के राजू तिवारी बैठे हैं।

7 May 2026, 11:04:52 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: मंत्री पद की शपथ लेने के लिए मंच पर आए ये नेता

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: कई नेता मंत्री पद की शपथ लेने के लिए गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर आ गए हैं। इनमें-

विजय कुमार सिन्हा

दिलीप जायसवाल

शीला मंडल

इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार

श्रीभगवान कुशवाहा

रत्नेश सदा

सुनील कुमार

लखेंद्र पासवान और दामोदर रावत शामिल हैं।

7 May 2026, 10:51:56 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: एलईडी स्क्रीन पर शपथ समारोह का होगा प्रसारण

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) बोर्ड एवं एलईडी स्क्रीन्स पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर स्थापित इन डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से आमजन समारोह का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

7 May 2026, 10:39:00 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: चिराग पासवान और जीतन राम मांझी रहेंगे मौजूद

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट कैबिनेट के कई मंत्री आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा सहित एनडीए के प्रमुख नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

7 May 2026, 10:29:45 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: आयकर गोलंबर पर जुटे कार्यकर्ता

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पटना में भाजपा कार्यालय और आयकर गोलंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटने लगे है। थोड़ी देर में पीएम मोदी पटना पहुंचेंगे।

7 May 2026, 10:09:19 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: गांधी मैदान में बना दो मंच

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दो मंच बना है। मुख्य मंच पर पीएम, सीएम, गृह मंत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेता बैठेंगे। शपथ लेने वाले मंत्री भी मुख्य मंच प्रवृहेंगे। मंच पर पीएम और सीएम की बड़ी तस्वीर लगी है।

7 May 2026, 09:58:11 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: 21 दिन बाद सम्राट कैबिनेट का विस्तार

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 21 दिन बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जा रही है। भीड़ नियंत्रण को लेकर भी उपाय किए गए हैं। सुबह आठ बजे से तीन बजे तक एयरपोर्ट और गांधी मैदान जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक रास्ते से आने-जाने की अपील की है।

7 May 2026, 09:35:53 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: चिराग और मांझी की पार्टी से कौन-कौन बनेंगे मंत्री

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: LJP (RV) से ये बनेंगे मंत्री

1.संजय पासवान

2.संजय सिंह

हम से-:

1.संतोष सुमन

RLM से-:

1.दीपक प्रकाश

7 May 2026, 09:25:55 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पटना की सड़कों पर झंडे और पोस्टर

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में पटना की सड़कों पर लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी की गई है। शपथ ग्रहण का भव्य समारोह होगा। हवाई अड्डे से लेकर गांधी मैदान तक पूरे शहर को झंडों और बैनरों से सजाया गया है। उनके स्वागत में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। कार्यक्रम की योजना को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय किया गया है। पटना से सटे 13 जिलों के पार्टी नेता, कार्यकर्ता समारोह के साक्षी बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सांसद सह बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंच चुके हैं।

7 May 2026, 09:12:22 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सीएम ने गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा लिया

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार की शाम को गांधी मैदान पहुंचे और उन्होंने गुरुवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार समारोह के आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, पार्टी संगठन महामंत्री भीखू दलसानिया, सांसद शिवेश कुमार और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत उपस्थित थे।

7 May 2026, 08:56:08 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पीएम मोदी के स्वागत के लिए 15 जगहों पर बनाए गए मंच

बिहार में भाजपा कोटे से मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जोरदार स्वागत की तैयारी है। एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक जाने के क्रम में पीएम का स्वागत करने के लिए 15 स्थानों पर मंच बनाए गए हैं।

शहर की सड़कों के साथ ही चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जीत के बाद बिहार आ रहे गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का भी जोरदार स्वागत होगा।

भाजपा नेताओं के अनुसार पीएम 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य नेता करेंगे।

7 May 2026, 08:54:33 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: निशांत को शपथ के लिए बुधवार को किया गया तैयार

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसपर रजामंदी को लेकर बुधवार को जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार से काफी देर तक मंत्रणा की। नेताओं ने निशांत कुमार को भी इसको लेकर तैयार किया। जदयू सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करने वाले निशांत मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

7 May 2026, 08:43:47 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: देर रात मंत्रियों के नाम पर हुई थी चर्चा

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में शामिल होने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बुधवार की रात पटना पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद होटल मौर्य मेंं गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं के साथ भाजपा कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नामों पर चर्चा की थी।

अधिकतर पुराने चेहरों को ही फिर से सरकार में शामिल करने पर सहमति बनी थी। 11 बजे तक चली बैठक में बीएल संतोष, भीखू भाई दलसानिया, विनोद तावड़े और नागेन्द्र मौजूद थे। अमित शाह और नितिन नवीन ने ललन सिंह और संजय झा के साथ भी मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की।

7 May 2026, 08:41:28 AM IST

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: बीजेपी खेमे से किन्हें आया शपथ के लिए फोन

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: भाजपा खेमे से विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल,प्रमोद चंद्रवंशी, लखेंद्र पासवान, संजय टाइगर, रमा निषाद, केदार गुप्ता और मिथलेश तिवारी को मंत्री बनने का संदेश मिल चुका है। इनके अलावा कुछ अन्य नेताओं को भी फोन आने की बात कही जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।