Rs 10000 in first installment then up to 2 lakh in account Nitish CM Mahila Rojgar Yojana पहली किस्त में 10 हजार, फिर 2 लाख तक खाते में आएंगे; नीतीश की महिला रोजगार योजना क्या है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहली किस्त में 10 हजार, फिर 2 लाख तक खाते में आएंगे; नीतीश की महिला रोजगार योजना क्या है

नीतीश सरकार बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहली किस्त में सभी परिवारों की एक महिला सदस्य को 10 हजार रुपये देगी। इसके बाद रोजगार शुरू करने पर उन्हें 2 लाख रुपये तक की सहायता भी मिलेगी।

Sat, 30 Aug 2025 05:50 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पहली किस्त में 10 हजार, फिर 2 लाख तक खाते में आएंगे; नीतीश की महिला रोजगार योजना क्या है

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार महिलाओं के लिए नई योजना लेकर आई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहली किस्त में 10000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि राज्य के हर परिवार की एक महिला को दी जाएगी। इसके लिए कोई पात्रता नहीं रखी गई है। चुनाव से पहले यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके अलावा, रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसे राज्य कैबिनेट से मंजूरी भी दे दी गई है। यानी कि महिला रोजगार योजना को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 2.70 करोड़ परिवार हैं। इन परिवार की कोई भी एक महिला सदस्य जो आवेदन करेंगी, उन्हें तत्काल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर परिवार की एक महिला को 10000 रुपये मिलेंगे, चुनाव से पहले नीतीश की नई योजना

नीतीश की मुख्यमंत्री महिला विकास योजना के बारे में जानने योग्य बातें-

⦁ पहली किस्त में 10 हजार रुपये मिलेंगे, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

⦁ हर वर्ग और जाति की महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं, सरकार ने इसमें कोई बाध्यता नहीं रखी है

⦁ सितंबर 2025 में रजिस्ट्रेशन होने के बाद महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे

⦁ सरकार का मानना है कि 10 हजार रुपये लेकर महिलाएं अपना रोजगार शुरू करेंगी

⦁ जो महिलाएं इस राशि से रोजगार शुरू करेंगी, उनका 6 महीने के बाद फिर से आकलन किया जाएगा, फिर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि जरूरत के अनुसार उन्हें और दी जाएगी

⦁ राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।

⦁ बिहार के 2.70 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।