RLM state and all district units dissolved decision taken by Upendra Kushwaha in core committee meeting RLM की प्रदेश और जिला इकाइयां भंग, उपेंद्र कुशवाहा का कोर कमेटी की बैठक में फैसला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

RLM की प्रदेश और जिला इकाइयां भंग, उपेंद्र कुशवाहा का कोर कमेटी की बैठक में फैसला

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश और सभी जिला इकाइयां को भंग कर दिया गया है। रविवार को पार्टी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया।

Sun, 30 Nov 2025 06:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
RLM की प्रदेश और जिला इकाइयां भंग, उपेंद्र कुशवाहा का कोर कमेटी की बैठक में फैसला

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की प्रदेश और सभी जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल पार्टी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है।

समिति का संयोजक मदन चौधरी को बनाया गया है। सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, हिमांशु पटेल और आरके सिन्हा को सदस्य नामित किया गया है। समिति की जिम्मेदारी पार्टी के सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों के संचालन से लेकर अंतरिम संगठनात्मक प्रबंधन तक रहेगी। रालोमो की कोर कमेटी की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बैठक माधव आनंद, आलोक सिंह, रामपुकार सिन्हा, जंगबहादुर सिंह, अंगद कुशवाहा और स्मृति कुमुद सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

आपको बता दें बिहार चुनाव में एनडीए की सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम 6 सीटों पर लड़कर 4 सीटें जीतने में सफल रही थी। कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। वहीं बिना चुनाव लड़े कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है। उन्हें पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।