rjd supremo lalu prasad yadav feel unwell will go to delhi for treatment लालू यादव की तबीयत खराब, राबड़ी के साथ दिल्ली रवाना, एम्स में होगा इलाज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव की तबीयत खराब, राबड़ी के साथ दिल्ली रवाना, एम्स में होगा इलाज

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। बुधवार को पटना के पारस अस्पताल में इलाज कराने के बाद लालू को देर शाम दिल्ली ले जाया गया। अब दिल्ली एम्स में उनका इलाज कराया जाएगा।

Wed, 2 April 2025 07:41 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू यादव की तबीयत खराब, राबड़ी के साथ दिल्ली रवाना, एम्स में होगा इलाज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई। शरीर में घाव होने के बाद उन्हें इंफेक्शन हो गया। बुधवार दोपहर को उन्हें पटना के पारस अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद परिवार के सदस्य उन्हें दोबारा राबड़ी आवास ले गए। इसके बाद देर शाम लालू दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली एम्स के डॉक्टर अब उनका इलाज करेंगे।

जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और दो डॉक्टरों की इंडिगो की सेवा विमान से दिल्ली के लिए शाम 7 बजे रवाना हुए। बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उनका आरंभिक इलाज स्थानीय पारस अस्पताल में हुआ था। पहले एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाने की बात हुई थी। हालांकि, सेहत में सुधार होने के बाद वे इंडिगो की फ्लाइट से ही दिल्ली रवाना हो गए। उनकी पुत्री और सांसद डॉ मीसा भारती और हेमा यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

राजद अध्यक्ष लालू यादव को दिल्ली रवाना होने के पूर्व बुधवार को आवश्यक चिकित्सा जांच के लिए पारस अस्पताल में ले जाया गया। उन्हें वहां जांच के दौरान रोक लिया गया। बुधवार शाम 4 बजे की एयर इंडिया की उड़ान से उन्हें दिल्ली इलाज के लिए जाना था। किंतु उन्हें रवाना होने के पहले पारस अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उनकी 4 बजे की फ्लाइट छूट गई।

शाम करीब 5 बजे बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पारस अस्पताल से बाहर आए और राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए। उनके शरीर में घाव होने के कारण इन्फेक्शन पाया गया है। डॉ ए ए हई के अनुसार लालू का ब्लड प्रेशर कम हो गया था। दवा के बाद उनकी सुस्ती ठीक हुई है। पीठ के पीछे और हाथ में घाव हैं। उन्हें हल्का बुखार भी था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सारी जमीनें हड़प ली गईं; जब वक्फ पर लालू ने की थी कड़ा कानून बनाने की मांग

आरजेडी एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि उनका इलाज पहले से दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है, ऐसे में वे वहां जाकर चिकित्सकों की राय लेंगे।

बता दें कि साल 2022 में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव काफी स्वस्थ नजर आ रहे थे। इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई थी। साल 2022 में लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईडी अफसरों ने पूछा- कैसे हैं आप, लालू बोले- ठीक बानी; पूछताछ में क्या-क्या हुआ

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत को लेकर फिलहाल कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है। लालू यादव की तबीयत को लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं और समर्थक चिंतित हैं तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।