RJD MP Misa Bharti lashed out at CM Nitish kumar for Anant Singh Firing Mokama shoot out पूरी दाल ही काली है; मोकामा गोलीकांड पर नीतीश पर बरसीं मीसा, बोली- अनंत सिंह के गोशाला से..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूरी दाल ही काली है; मोकामा गोलीकांड पर नीतीश पर बरसीं मीसा, बोली- अनंत सिंह के गोशाला से...

  • मीसा भारती ने कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मोकामा में बार बार गोलीबारी की घटना ने इसे साबित कर दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर कई आरोप भी लगाए हैं और एक ऐसी बात बताई है जो अबतक राज था।

Sun, 26 Jan 2025 01:09 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पूरी दाल ही काली है; मोकामा गोलीकांड पर नीतीश पर बरसीं मीसा, बोली- अनंत सिंह के गोशाला से...

मोकामा शूटआउट कांड में अब तक पांच एफआईआर दर्ज हो चुके हैं। बाहुबली पूर्व विधायक समेत तीन लोग जेल जा चुके हैं जिनमें सोनु सिंह भी शामिल है। लेकिन इस कांड पर उपजा सियासी उबाल थम नहीं रहा है। लालू यादव की बेटी और लोकसभा सांसद मीसा भारती ने एक बार फिर इस कांड को लेकर नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया है। पाटलिपुत्र सांसद ने कहा है कि बिहार में सुशासन का दावा खोखला है। यहां अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मोकामा में बार बार गोलीबारी की घटना ने इसे साबित कर दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर कई आरोप भी लगाए हैं और एक ऐसी बात बताई है जो अबतक राज था।

मीसा भारती ने कहा कि नीतीश कुमार को सुशासन बाबू कहा जाता है लेकिन उनके राज में आप देख लीजिए कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। अनंत सिंह फायरिंग प्रकरण की चर्चा करते हुए मीसा भारती ने कहा कि एक तरफ वह विधायक रहे हैं, वर्तमान में उनकी पत्नी विधायक हैं, दूसरी तरफ किसी के घर पर जाकर फायरिंग करते हैं। हालांकि पाटलिपुत्र सांसद ने कहा कि यह पारिवारिक मामला है। दोनों पक्ष के लोग एक ही गुट से जुड़े हैं। इस मामले में प्रशासन को सच्चाई उजागर करना चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री भी हैं इसलिए उनकी जिम्मेदारी बड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के लिए दरवाजे खुले हैं, कुछ भी असंभव नहीं; मीसा भारती का बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक के पति होने के बावजूद अनंत सिंह अपने सरेंडर कर दिया है लेकिन कहीं ना कहीं पूरी दाल ही काली है की एक विधायक पति को आत्म समर्पण करना पड़ा। यह भी। कहा कि जब भी विपक्ष बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठता है तो 20 साल पहले की बात करने लगते हैं। घटना आज घटी है तो सरकार को ताजा वारदात पर जवाब देना चाहिए। लेकिन भटकाने के लिए 20 साल पीछे चले जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीसा भारती बोलीं- हमारे नेता लालू प्रसाद से गलती हुई कि सम्राट चौधरी को…

अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को राजद से टिकट देने के सवाल पर आरजेडी नेत्री ने कहा कि पहले तो उनको नीतीश जी की पार्टी ने ही उनको विधायक बनाया। इसमें ललन सिंह का भी हाथ था। सुनते हैं कि अनंत सिंह की गौशाला से मुख्यमंत्री को दूध भी जाता था। अगर तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी को टिकट दिया तो ललन सिंह उनके लिए प्रचार करने क्यों गए। उन्बें तो नहीं जाना चाहिए था वोट मांगने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उन्हें बार-बार गलती करते रहना चाहिए... नीतीश के गलती वाले बयान पर मीसा का पलटवार

लालू प्रसाद यादव की बेटी ने अनंत सिंह को 15 दोनों के पैरोल पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति के घर में शादी विवाह या किसी की मौत हो जाती है तो पैरोल मिलता है। उन्हें चुनाव के समय में पैरोल क्यों दिया गया? देश के इतिहास की यह पहली घटना है जब किसी कैदी को बिना काम के पेरोल दिया गया हो। उन्होंने आरोप लगाया की जनता पर हथियार चलाने के लिए सरकार ने उन्हें बाहर निकाला था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।