rjd mla mukesh raushan said holi celebrate with blood bjp mla haribhushan thakur bachol demands encounter राजद विधायक ने कहा 22 हत्याओं से खून की होली, भाजपा एमएलए ने बोले- क्रिमिनल का एनकाउंटर हो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजद विधायक ने कहा 22 हत्याओं से खून की होली, भाजपा एमएलए ने बोले- क्रिमिनल का एनकाउंटर हो

  • भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि विपक्ष के लोग अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। होली की छिटपुट घटनायें दुखद है। सरकार सजग है। कार्रवाई हो रही है। अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए। यह योगी नहीं बल्कि सुरक्षा का मॉडल है। हाफ एनकाउंटर हो रहा है। पुलिस को छुट है।

Mon, 17 March 2025 11:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
राजद विधायक ने कहा 22 हत्याओं से खून की होली, भाजपा एमएलए ने बोले- क्रिमिनल का एनकाउंटर हो

बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है। विधानसभा में बिहार में कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। हाल के दिनों में बिहार में हुई आपराधिक घटनाओं के मुद्दे पर प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया और वो वेल में आ गए। सदन में विपक्षी सदस्यों के हाथ में पोस्टर नजर आया। इस दौरान विधानसभाध्यक्ष नंद किशोर यादव हंगामा कर रहे विधायकों से शांति की अपील करते रहे। इधर विधानसभा परिसर में राजद के विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार में खून की होली हुई है। इसपर सरकार की तरफ से जवाब दिया गया है कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

सोमवार को बिहार विधानसभा का दसवां दिन था। इस दिन बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया। राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार में खून की होली हुई। 22 हत्याएं हुई। कानून का राज कहने को है। भाजपा के लोग उन्मादी बात करते हैं। सत्ता में बैठे लोग ही अपराधी को संरक्षण दे रहे हैं। अगर विपक्ष का हाथ है तो कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? इधर नीतीश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सभी घटनाओं पर सरकार की नजर है। कार्रवाई हो रही है। विपक्ष का काम ही आरोप लगाना है। सभी मामले की जांच हो रही है। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरण्य देवी मंदिर के पास झुकाया सिर फिर तनिष्क में लूटपाट, लुटेरों का नया वीडियो
ये भी पढ़ें:दारोगा समेत 3 पुलिसवाले सस्पेंड, तनिष्क लूटकांड का तीसरा आरोपी अरेस्ट;कार जब्त

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि विपक्ष के लोग अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। होली की छिटपुट घटनायें दुखद है। सरकार सजग है। कार्रवाई हो रही है। अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए। यह योगी नहीं बल्कि सुरक्षा का मॉडल है। हाफ एनकाउंटर हो रहा है। पुलिस को छुट है। सभी कारवाई होगी। विपक्ष को कानून व्यवस्था पर बोलने का हक नहीं है। तेजस्वी को अपने माता पिता के राज को याद करना चाहिए। वक्फ में लूट हो रही है। इसमें संशोधन होगा। बिहार में भी यह लागू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, BDO की गाड़ी के शीशे तोड़े
ये भी पढ़ें:पत्नी ने नहीं बनाई चाय तो पति ने कर लिया सुसाइड, बिहार में चौंकाने वाला कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।