rjd mla bhai virendra Panchayat sachiv threat case in mp mla court पंचायत सचिव को धमका कर फंसे राजद विधायक भाई वीरेंद्र, MP-MLA कोर्ट में चलेगा मुकदमा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पंचायत सचिव को धमका कर फंसे राजद विधायक भाई वीरेंद्र, MP-MLA कोर्ट में चलेगा मुकदमा

मनेर के राजद विधायक भाई वीरेन्द्र के मामले की सुनवाई पटना सिविल कोर्ट के एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में होगी। एससी-एसटी एक्ट की विशेष अदालत ने मामले को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में भेज दिया।

Thu, 18 Dec 2025 07:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पंचायत सचिव को धमका कर फंसे राजद विधायक भाई वीरेंद्र, MP-MLA कोर्ट में चलेगा मुकदमा

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुछ समय पहले मनेर के एक पंचायत सचिव और भाई वीरेंद्र के बीच फोन पर हुई बातचीत काफी वायरल हुई थी। राजद विधायक पर पंचायत सचिव को धमकाने और जाति सूचक शब्द कहने के आरोप लगे थे। इस मामले में पंचायत सचिव ने एफआईआर दर्ज कराई थी। अब इस मामले में विशेष अदालत में सुनवाई होगी।

मनेर के राजद विधायक भाई वीरेन्द्र के मामले की सुनवाई पटना सिविल कोर्ट के एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में होगी। एससी-एसटी एक्ट की विशेष अदालत ने मामले को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में भेज दिया। कांड की समीक्षा एएसपी ने की है। एससी-एसटी थाने की पुलिस अधिकारी प्रिया गुप्ता ने विधायक भाई वीरेन्द्र के खिलाफ मामला सत्य पाया और बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता, 2023) व एसएसी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत विशेष अदालत में 28 नवंबर को चार्जशीट दायर की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम नीतीश को पाकिस्तान से मिली धमकी की जांच शुरू, महिला के नौकरी छोड़ने का दावा

जांच में वादी की ओर से लगाए गए आरोप को सही पाया है। मनेर के बलुआ के पंचायत सचिव संदीप कमार ने विधायक खिलाफ पटना के एससी-एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें विधायक भाई वीरेन्द्र द्वारा फोन कर धमकाने और जाति सूचक व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। आडियो का पेन ड्राइव भी पुलिस को दिया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।