RJD gives new angle in Nitish cabinet expansion says JDU on Eknath Shinde path शिंदे के रास्ते पर जेडीयू, नीतीश कैबिनेट के विस्तार में राजद ने दिया नया एंगल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शिंदे के रास्ते पर जेडीयू, नीतीश कैबिनेट के विस्तार में राजद ने दिया नया एंगल

लालू यादव की पार्टी राजद ने कहा कि बिहार में जेडीयू को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के रास्ते ले जाने की कवायद है। नीतीश कैबिनेट विस्तार में सिर्फ भाजपा के कोटे से मंत्री बनाए गए।

Wed, 26 Feb 2025 09:58 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
शिंदे के रास्ते पर जेडीयू, नीतीश कैबिनेट के विस्तार में राजद ने दिया नया एंगल

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर आरोप लगाया कि यह जदयू को अप्रासंगिक करने की कवायद है। सिर्फ भाजपा कोटे से मंत्री बनाए जाने पर राजद ने नया एंगल दिया है। प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के रास्ते पर जेडीयू को ले जाने की कवायद है।

राजद नेता ने कहा कि अब तक 2005 से 2025 तक के कैबिनेट विस्तार में पूरे मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या अधिकतम आंकड़े तक नहीं पहुंची थी जो कि इस बार पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुत आशा और उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर में कहेंगे कि 2025 के जनादेश के बाद एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं कहा। इस आशा पर पानी फिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट विस्तार में मिथिला की चांदी, उत्तर बिहार से BJP ने 4 मंत्री बनाए

उन्होंने कहा कि जदयू ने मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चुप्पी साध रखी है। अब यह भी सुनना पड़ रहा है कि एनडीए चुनाव से पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री घोषित करे। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब एनडीए सरकार में नालंदा से भाजपा कोटे का मंत्रीबनायागयाहै। बता दें कि नालंदा नीतीश का गृह जिला है। मंगलवार को हुए कैबिनेट विस्तार में भाजपा कोटे से 7 नए मंत्री बनाए गए। अब राज्य मंत्रिपरिषद में कुल 36 सदस्य हो गए हैं। यह अधिकतम संख्या है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।