पूरी दुनिया पूछ रही RJD का ये हाल क्यों हुआ; तेजस्वी, संजय, रमीज पर खुलकर बोलीं रोहिणी आचार्या
बिहार चुनाव 2025 की हार के बाद आरजेडी में मचे घमासान पर रोहिणी आचार्या का बड़ा बयान सामने आया है। रोहिणी आचार्या मीडिया के सामने तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज के खिलाफ खुलकर बोल पड़ीं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद लालू परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है।महागठबंधन को मिली भारी शिकस्त के बाद लालू परिवार में तनाव लगातार बढ़ता दिख रहा है। इस तनाव का सबसे जोरदार विस्फोट उस समय हुआ जब शनिवार को रोहिणी आचार्या ने मीडिया के सामने तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज के खिलाफ खुलकर बोल पड़ीं। एयरपोर्ट पर सामने आए उनके बयान ने साफ कर दिया कि हार की तपिश अब घर के अंदर तक पहुंच चुकी है।
पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी ने दो टूक कहा, “मेरा अब कोई परिवार नहीं है। जाइए तेजस्वी, संजय और रमीज से पूछिए, उन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला। जिम्मेदारी किसी को लेनी नहीं, बस दोष दूसरों पर डालना है। पूरी देश पूछ रहा है कि आरजेडी की ऐसी हालत क्यों हुई।”
संजय-रमीज के बारे में पूछने पर आपको चप्पल उठाकर मारा जाएगा: रोहिणी आचार्या
रोहिणी ने जोर देकर कहा कि उन्हें परिवार से निकाल दिया गया है। मीडिया से बातचीत में रोहिणी ने कहा, “अब संजय या रमीज के बारे में पूछा जाएगा तो आपको परिवार से निकाल दिया जाएगा, आपको बदनाम किया जाएगा, आपको गाली दिलवाया जाएगा। आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा।”
बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद आरजेडी में जारी उथल-पुथल अब एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। रोहिणी का यह बयान इस बात का संकेत है कि राजनीतिक हार के साथ-साथ लालू परिवार के भीतर की दूरी भी बढ़ती जा रही है।




साइन इन