ritlal yadav brother pinku yadav surrender in danapur after police raid RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई की निकली हेकड़ी, रेड के बाद पिंकू यादव का सरेंडर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई की निकली हेकड़ी, रेड के बाद पिंकू यादव का सरेंडर

पिंकू यादव की तलाश में ही गुरुवार की सुबह पुलिस ने दानापुर में उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ था। बताया जाता है कि पिंकू यादव के ठिकानों से घर से बिना लाइसेंस की तीन बंदूक मिली थीं।

Thu, 19 Dec 2024 12:22 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई की निकली हेकड़ी, रेड के बाद पिंकू यादव का सरेंडर

आखिरकार पुलिसिया दबिश के आगे RJD विधायक रीतलाल यादव के भाी की हेकड़ी निकल ही गई। रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने दानापुर में सरेंडर कर दिया है। दरअसल आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पर पुलिस ने की छापेमारी की थी। पिंकू यादव पर एम्स के सिक्योरिटी ऑफिसर की कार पर गोली चलाने और उन्हें धमकाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस को पिंकू यादव की कई दिनों से तलाश थी।

पिंकू यादव की तलाश में ही गुरुवार की सुबह पुलिस ने दानापुर में उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ था। बताया जाता है कि पिंकू यादव के ठिकानों से घर से बिना लाइसेंस की तीन बंदूक, 11.50 लाख नकद, नोट गिनने की मशीन व जमीन के कागजात इत्यादि बरामद किए गए हैंं। पुलिस कुर्की भी कर रही थी। जिसके बाद अब पिंकू यादव ने दानापुर में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। 

पढ़ें: RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर हथियार और कैश, रेड से हड़कंप

हालांकि, यह हैरानी की बात है कि जिस शख्स की तलाश में पुलिस दानापुर के ही इलाके में ही छापेमारी कर रही थी उसी शख्स ने पुलिस से बचते-बचाते दानापुर के ही एक कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कुछ ही दिनों पहले पुलिस ने पिंकू यादव के घर पर इश्तेहार भी चस्पा किया था। 

आपको बता दें कि एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बीएन राय पर इसी साल अगस्त के महीने में गोली चलाई गई थी। दरअसल बताया जाता है कि कुछ लोग अपने आदमियों को वहां सुरक्षा गार्ड की नौकरी देने का दबाव बना रहे थे। 19 अगस्त को बीएन राय के पास एक फोन किया गया था और फोन करने वाले ने अपना नाम पिंकू यादव बताया था। 

इस फोन कॉल के जरिए बीएन यादव को धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने उनके लोगों को सुरक्षा गार्ड की नौकरी नहीं दी तो इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। इस धमकी के बाद बीएन राय की कार पर गोली चलाई गई थी। इस हमले में बीएन राय बाल-बाल बच गए थे। उनकी गाड़ी पर बुलेट के निशान मिले थे। तब से ही पुलिस को पिंकू यादव की तलाश थी। हालांकि, पिंकू यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका बल्कि उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। 

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।