Revenue employee arrested taking Rs 20000 bribe more than 1 lakh cash recovered from house राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, घर से मिला 1.10 लाख रुपये कैश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, घर से मिला 1.10 लाख रुपये कैश

नवादा जिले के सिरदला में शिड्युल बंटवारा की एवज में 20 हजार रुपये लेते हुए राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से छापेमारी में 1.10 लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया।

Mon, 28 April 2025 10:16 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सिरदला (नवादा)
share
राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, घर से मिला 1.10 लाख रुपये कैश

बिहार के नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी रविशंकर शर्मा को 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह शिड्यूल बंटवारा के नाम पर अपने दफ्तर में नाजायज राशि ले रहा था। तभी निगरानी टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी सिरदला की उपरडीह पंचायत समेत अकौना एवं खनपुरा में कार्यरत है। वह भोजपुर जिले का निवासी बताया गया है। उसके घर से छापेमारी में 1.10 लाख रुपये कैश मिले हैं।

बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को उपरडीह पंचायत के मो. मुश्ताक तथा उसके पिता ने राजस्व कर्मचारी के खिलाफ पटना निगरानी विभाग में रिश्वत मांगे जाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। निगरानी विभाग को सौंपे आवेदन में कहा गया कि शिड्यूल बंटवारा के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसके बाद 20 हजार रुपये में बात तय हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाखिल-खारिज के लिए 12000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथों पकड़ा

अधिकारियों ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। रविवार को छुट्टी के कारण सोमवार को पैसों का लेनदेन तय हुआ। सोमवार की शाम तकरीबन 5 बजे पीड़ित मुश्ताक ने जैसे ही राजस्व कर्मचारी रविशंकर शर्मा को रुपये दिए, वैसे ही निगरानी टीम ने उसे धर दबोचा।

किराये के घर पर छापेमारी में 1.10 लाख बरामद

राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने उसके निजी आवास पर भी छापेमारी की। वह सिरदला के पानी टंकी के समीप द्वारिका यादव के मकान में किराये पर रहता है। मिल रही जानकारी के अनुसार, निजी आवास की तलाशी में 1 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। छापेमारी में निगरानी विभाग के डीएसपी शशिशेखर चौधरी, इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुमार, सब इंस्पेकटर आशीष कुमार, एसआई विनोद कुमार, अंकित कुमार सिपाही आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।