Retired soldier commits suicide in Buxar shoots himself to death बक्सर में रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बक्सर में रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

बक्सर जिले के छोटका राजपुर गांव में एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि फौजी किसी बात को लेकर तनाव में था।

Sat, 16 Nov 2024 05:56 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बक्सर
share
बक्सर में रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार के बक्सर जिले में शुक्रवार देर शाम एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना सिमरी में तिलकराय हाता ओपी क्षेत्र के छोटका राजपुर गांव की है। मृतक की पहचान अरुण सिंह के रूप में हुई है। वह सेना से रिटायर्ड थे। बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने खुदकुशी की। हालांकि, इस घटना से गांव के लोग भी हैरान हैं।

जानकारी के मुताबिक छोटका राजपुर गांव निवासी राम कुमार के बेटे अरुण सिंह सेना में नौकरी करते थे। रिटायर्ड होने के बाद बक्सर में अपना घर बनाकर रह रहे थे। मगर गांव से भी उनका जुड़ाव रहा था। गांव के लोग बताते हैं कि गुरुवार को उनके घर में कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद से वे तनाव में थे। इस घटना के बाद फौजी के घर में कोहराम मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही सुसाइड में बड़ा खुलासा, जीजा ने रची थी गंदी साजिश

सूचना मिलने पर डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। इस मौत के बाद परिवार के लोग कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि परिवार के लोगों के बयान और छानबीन के बाद खुदकुशी की वजह पता चल पाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।