Retired Home Guard jawan murdered in Sasaram Bihar beaten to death with sticks सासाराम में शख्स की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी रिटायर्ड होमगार्ड जवान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सासाराम में शख्स की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी रिटायर्ड होमगार्ड जवान

आरोपी जयराम साह होमगार्ड से रिटायर्ड व्यक्ति था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हत्या के बाद वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Mon, 20 Jan 2025 07:27 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
सासाराम में शख्स की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी रिटायर्ड होमगार्ड जवान

बिहार के सासाराम में बुजुर्ग ने एक शख्स की हत्या कर दी। आरोपी होमगार्ड जवान की सेवा से रिटायर हुआ था। उसने अपने ही गांव के दूसरे शख्स को पीट-पीटकर मार डाला। घटना रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या का आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अक्सर उटपटांग हरकतें करता रहता था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव का जयराम साह होमगार्ड से रिटायर्ड व्यक्ति था तथा अर्द्धविक्षिप्त रहता है। रविवार को वह पागलपन मे ठुमका डोम उर्फ इंदल राम का सिलवट लेकर भाग रहा था। जब इंदल राम ने उसे पकड़ा तो उसे लाठी से सिर पर मार दिया। रविवार की शाम इंदल को रेफरल अस्पताल लाया गया। रेफरल अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज मे हॉस्पिटल में उसे ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्लिपकार्ट के गोदाम में लूट, सायरन बजा तो डिलेवरी ब्वॉय को सिर में मारी गोली

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वहीं से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पहले डेड बॉडी की प्रारंभिक जांच पड़ताल की गई। जमुहार थाना पुलिस कांड की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा। पुलिस गंभीरता के साथ मामले में काम कर रही है। घटना के बारे में परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एटीएम में फेवीक्विक लगा पहले कार्ड चुराते फिर पैसे उड़ाते, पटना में तीन अरेस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।