religous converion on the name of medicine people attack on Christian missionary people दवा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल, बिहार में ईसाई धर्म प्रचारक को लोगों ने खदेड़ा; खूब हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दवा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल, बिहार में ईसाई धर्म प्रचारक को लोगों ने खदेड़ा; खूब हंगामा

  • मधुबनी प्रखंड के गोबरहिया गांव में बड़े पैमाने पर झाड़ फूंक और दवा के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जाने लगा। स्थानीय अधिकारियों के साठगांठ से अब यह मिशनरी पिपरासी प्रखंड में भी पांव पसार रहे हैं। लोगों ने ईसाई धर्म प्रचारकों को खदेड़ दिया है।

Mon, 17 March 2025 01:48 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज संवाददाता, पिपरासी, पश्चिम चंपारण
share
दवा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल, बिहार में ईसाई धर्म प्रचारक को लोगों ने खदेड़ा; खूब हंगामा

बिहार में दवा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल उजागर होने पर खलबली है। गंडक पार के मधुबनी प्रखंड के बाद अब पश्चिम चंपारण के पिपरासी प्रखंड में भी ईसाई मिशनरियों द्वारा झाड़-फूंक और दवा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल शुरू हो गया है। इसको लेकर सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया और धर्म प्रचारक को खदेड़ कर इसकी सूचना स्थानीय थाने के साथ अधिकारियों को दिया। स्थानीय ग्रामीण मनोज यादव, ध्रुव यादव, सुनील कुमार, राजीव पाठक आदि ने बताया कि यूपी क्षेत्र में धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून होने के कारण इस कार्य में लिप्त लोग यूपी सीमा से सटे बिहार क्षेत्र में अपना पैठ बना रहे है।

इसी क्रम में सबसे पहले मधुबनी प्रखंड के गोबरहिया गांव में बड़े पैमाने पर झाड़ फूंक और दवा के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जाने लगा। स्थानीय अधिकारियों के साठगांठ से अब यह मिशनरी पिपरासी प्रखंड में भी पांव पसार रहे हैं। पिपरासी प्रखंड के डुमरी मुड़ाडीह पंचायत के भरपटीया पाठक टोला गांव में प्रत्येक सोमवार को इलाज और झाड़फूंक के नाम पर स्थानीय लोगों को बहला कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, BDO की गाड़ी के शीशे तोड़े
ये भी पढ़ें:पत्नी ने नहीं बनाई चाय तो पति ने कर लिया सुसाइड, बिहार में चौंकाने वाला कांड
ये भी पढ़ें:बिहार में मटन को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे का गला रेत मार डाला

इसकी सूचना पर पहुंचे लोगों ने सोमवार को प्रचारक के साथ मौके पर आए लोगों को खदेड़ दिया। प्रमुख प्रतिनिधि, मुखिया जोखू बैठा ने बताया कि इन लोगों की शिकायत उन्हें भी मिली है। उनके द्वारा भी अधिकारियों को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रचारक को थाने में उपस्थित होकर अपने कागजात दिखाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही धर्म परिवर्तन हो रहा की नहीं इसकी भी जांच कराई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरण्य देवी मंदिर के पास झुकाया सिर फिर तनिष्क में लूटपाट, लुटेरों का नया वीडियो
ये भी पढ़ें:दारोगा समेत 3 पुलिसवाले सस्पेंड, तनिष्क लूटकांड का तीसरा आरोपी अरेस्ट;कार जब्त
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।