Rajendra Prasad author of Padmaavat Love Letter Marriage proposal strange answers in BRABU exams कहीं लव लेटर तो कहीं- 'शादी रुक जाएगी सर', BRABU की परीक्षा में अजब-गजब उत्तर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कहीं लव लेटर तो कहीं- 'शादी रुक जाएगी सर', BRABU की परीक्षा में अजब-गजब उत्तर

परीक्षकों का कहना है कि कई छात्रों ने सवाल के जवाब में बेवजह की बातें लिख दी हैं। कहीं परीक्षार्थी ने प्रेम पत्र लिख दिया है तो किसी ने लिखा है कि इस बार पास नहीं हुए तो शादी रुक जाएगी।

Mon, 15 Dec 2025 12:27 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share
कहीं लव लेटर तो कहीं- 'शादी रुक जाएगी सर', BRABU की परीक्षा में अजब-गजब उत्तर

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र 2024-28 की परीक्षा में छात्रों ने अपनी कॉपियों में अजब-गजब उत्तर लिखे हैं। परीक्षकों का कहना है कि कई छात्रों ने सवाल के जवाब में बेवजह की बातें लिख दी हैं। कहीं परीक्षार्थी ने प्रेम पत्र लिख दिया है तो किसी ने लिखा है कि इस बार पास नहीं हुए तो शादी रुक जाएगी। इन कॉपियों की जांच में परीक्षक भी सिर धुन रहे हैं।

बताया गया है कि फिजिक्स विषय की कॉपी में फिजिकल फिजक्स से आए सवालों के जवाब में छात्र ने खेल-कूद के महत्व से कॉपी को भर दिया है। इसकी के साथ केमेस्ट्री और हिस्ट्री में भी अपनी मनमर्जी से छात्रों ने उत्तर लिख दिए हैं। स्नातक सेमेस्टर टू की लगभग पांच लाख कॉपियों की जांच की जानी है। वहीं, हिंदी की वैकल्पिक सवालों की श्रेणी में एक छात्र ने पद्मावत का लेखक देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बताया है, जबकि पद्मावत के लेखक मलिक मुहम्मद जायसी हैं। शिक्षकों का कहना है कि कई छात्र जिनका ऑनर्स विषय हिंदी नहीं है और वैकल्पिक विषय के तौर पर हिंदी विषय लिया है, उनकी कॉपियों में इस तरह की गलती ज्यादा हैं। हिंदी के अलावा अन्य विषयों में भी छात्रों ने परीक्षकों को हैरान करने वाले उत्तर लिख दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉलेज का ठिकाना नहीं, दे दिया अनुभव प्रमाणपत्र; नौकरी भी लग गई, अब मचा हड़कंप

सर, इस बार पास नहीं किए तो शादी नहीं होगी...

एक परीक्षक ने बताया कि एक छात्र ने कॉपी में लिखा था कि अगर इस बार पास नहीं किए तो उसकी शादी नहीं होगी। इसलिए उसकी भूल-चूक को नजरअंदाज करते हुए उसे पास करा दिया जाए। छात्र ने लिखा था कि उसकी उम्र काफी हो गई है और इससे पहले भी वह स्नातक में प्रमोट ही हुआ था। लड़की वाले शादी की मुर्हूत निकालने वाले हैं सिर्फ उसके रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट बढ़िया रहा तो इसी लगन में शहनाई बज जाएगी।

एक छात्र ने कॉपी में लिख दिया प्रेम पत्र

विज्ञान के एक छात्र ने अपनी कॉपी में उत्तर की जगह प्रेम पत्र लिख दिया। कॉपी जांचने वाले शिक्षक यह प्रेम पत्र देखकर हैरान थे। प्रेम पत्र में छात्र ने शादी के बाद जीने-मरने की कसमें भी कॉपी में लिख दी है। कई कॉपी में पास करने पर गुरु दक्षिणा के तौर पर मिठाई देने की बात भी छात्रों ने लिखी है। कुछ छात्रों ने लिखा है कि वह काफी बीमार हो गया था, जिस कारण वह पढ़ाई नहीं कर सका। इसलिए उसकी स्थिति को देखते हुए उसे परीक्षा में पास करा दिया जाये। इसके लिए छात्र ने बकायदा आवेदन भी उत्तर की जगह लिख दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BRABU की छात्राओं का कमाल, बनाया नैनो पार्टिकल, पेटेंट की तैयारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।