Rail accident in Bihar track packing machine derails in Hajipur operations disrupted for 3 hours बिहार में रेल हादसा, हाजीपुर में ट्रैक पैकिंग मशीन बेपटरी, 3 घंटे तक परिचालन बाधित, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में रेल हादसा, हाजीपुर में ट्रैक पैकिंग मशीन बेपटरी, 3 घंटे तक परिचालन बाधित

बिहार में सोमावार को फिर एक रेल हादसा हुआ। हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड पर भगवानपुर के पास ट्रैक पैकिंग मशीन से उतर कर दुर्घटना का शिकार हो गई। डिरेलमेंट की वजह से करीब तीन घंटे तक इस लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रही।

Mon, 23 Dec 2024 04:41 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में रेल हादसा, हाजीपुर में ट्रैक पैकिंग मशीन बेपटरी, 3 घंटे तक परिचालन बाधित

बिहार में सोमावार को फिर एक रेल हादसा हुआ। हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड पर भगवानपुर के पास ट्रैक पैकिंग मशीन से उतर कर दुर्घटना का शिकार हो गई। डिरेलमेंट की वजह से करीब तीन घंटे तक इस लाइन पर ट्रेनों की आवजाही बंद रही। रेलवे कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद मशीन को पटरी पर लाया गया उसके बाद परिचालन सुचारु हुआ। इस बीच कई ट्रेनें की आवाजाही में दिक्कत आई। ईसीआर के सीपीआरओ सरस्वती चंद ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि ट्रेनों के मुवमेंट को सामान्य बना लिया गया है।

मध्य पूर्व रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन अफसर ने बताया कि भगवानपर यार्ड से ट्रैकिंग मशीन काम करने के लिए जा रही थी। इसी के दौरान लाइन नंबर वन पर डिरेलमेंट हो गई। करीब दस बजकर पचास मिनट पर यह घटना घटी। वर्क फोर्स को लगाया गया और करीब दो बजकर पांच मिनट पर मशीन को ऑन रेल कर दिया गया। उसके बाद उस लाइन पर परिचालन शुरू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि डाउन लाइन पर आवाजाही बाधित था। अप लाइन चालु रहा। उन्होंने कहा कघटना की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, 2 हिस्सों में बंटी कोयला लदी चलती मालगाड़ी

वहीं डीआरएम सोनपुर विवेक भूषण सूद ने बताया कि यार्ड में संटिंग का काम चल रहा था। उसी दौरान पैकिंग मशीन पटरी से उतर गई। दो पहिए डिरेल हुए जिन्हें करीब तीन घंटों की कड़ी मेहनत से ठीक कर लिया गया। दुर्घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि एक पटरी पर परिचालन बाधित रहने के कारण कई ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंगेर में टला ट्रेन हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में आग से हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।