Rahul Gandhi reached to meet Tejashwi amidst RJD meeting met at Hotel Maurya political discussion intensifies RJD की बैठक के बीच तेजस्वी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, होटल मौर्या में मुलाकात, सियासी चर्चा तेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

RJD की बैठक के बीच तेजस्वी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, होटल मौर्या में मुलाकात, सियासी चर्चा तेज

एक दिन के बिहार दौर पर पटना पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सीधे तेजस्वी यादव से मिलने होटल मौर्या पहुंचे। जहां आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक चल रही है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद से उन्होने मुलाकात की।

Sat, 18 Jan 2025 12:50 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
RJD की बैठक के बीच तेजस्वी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, होटल मौर्या में मुलाकात, सियासी चर्चा तेज

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे। राहुल का कार्यक्रम सबसे पहले बापू सभागार में विधान सुरक्षा सम्मेलन संवाद का था, फिर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था। लेकिन पटना पहुंचने के बाद राहुल सीधे होटल मौर्या पहुंचे। जहां आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक चल रही है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद से उन्होने मुलाकात की। तेजस्वी ने उनका स्वागत किया।

हालांकि दोनों के बीच क्या चर्चा हुई ये अभी तक साफ नहीं हो सका है। इस मुलाकाक को इसलिए भी अहम समझा जा रहा है। क्योंकि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक राजद और कांग्रेस के बीच खींचतान शुरू हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RJD 150 से कम नहीं, कांग्रेस मांगे 70; महागठबंधन में उलझा सीट बंटवारा

तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी पटना में 6 घंटे रहेंगे। इस दौरान ग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सदाकत आश्रम में भी वे करीब दो घंटे रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि सदाकत आश्रम के कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित इंदिरा भवन का राहुल गांधी उद्घाटन कर कर्मचारियों को आवास की चाबी सौपेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।