Rahul Gandhi perpetuating legacy of compromise Sonia Gandhi super PM Nitin Naveen allegations on congress कंप्रोमाइज लेगेसी को बढ़ा रहे राहुल, सोनिया गांधी सुपर पीएम रहीं; नितिन नवीन के कांग्रेस पर बड़े आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कंप्रोमाइज लेगेसी को बढ़ा रहे राहुल, सोनिया गांधी सुपर पीएम रहीं; नितिन नवीन के कांग्रेस पर बड़े आरोप

नितिन नवीन ने कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाये। कहा कि राहुल गांधी की पूरी राजनीति कंप्रोमाइज लेगेसी को आगे बढ़ाने वाली रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब नेहरू जी ने कहा था 45 करोड़ जनता मेरे के लिए लायबिलिटी है।

Thu, 26 Feb 2026 06:10 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
कंप्रोमाइज लेगेसी को बढ़ा रहे राहुल, सोनिया गांधी सुपर पीएम रहीं; नितिन नवीन के कांग्रेस पर बड़े आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बड़े पैमाने पर युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज देश विश्व में सबसे बड़ी युवा आबादी के साथ खड़ा है। भारतीय युवाओं को राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस गलत रास्ते पर भटका रही है। हम सबको सचेत रहने की जरूरत है। भारत की जनता कांग्रेस की कंप्रोमाइज नीति को समझ चुकी है। ये देश हित के साथ कोई भी समझौता कर सकते हैं। देश की जनता आगे भी इनको सजा देगी।

नितिन नवीन पटना में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के कंप्रोमाइज की कहानी मैं आपसे साझा कर रहा हूं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाये। कहा कि राहुल गांधी की पूरी राजनीति कंप्रोमाइज लेगेसी को आगे बढ़ाने वाली रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब नेहरू जी ने कहा था 45 करोड़ जनता मेरे के लिए लायबिलिटी है। एक प्रधानमंत्री का ऐसा बयान कहीं से सही नहीं हो सकता।

नितिन नवीन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि नेहरू जी का कार्यालय कैसे सीआईए और अन्य विदेशी एजेंसियों के लिए खुला रहता था। 1954 में नेहरू जी ने बिना किसी रिवार्ड के तिब्बत में भारत के अधिकार को चीन को सौंप दिया। इंदिरा गांधी, जिन्होंने बड़ी छवि बनाई थी, लेकिन हमें ध्यान है कि अमेरिकी राजदूत ने माना था कि सीआईए ने कांग्रेस को चुनाव में प्रचार करने के लिए पैसा दिया। शिमला समझौता के तहत 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बिना कब्जा लिए छोड़ दिया गया। हमलोगों ने देखा है कि भोपाल गैस कांड में हजारों भारतीयों के हत्यारे वारेन एंडरसन को राजकीय विमान से सुरक्षित देश से बाहर भेजा गया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा किसोनिया गांधी ने अपने पूरे राजनीतिक कार्यकाल 2004 से 2014 के बीच नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के माध्यम से ‘सुपर प्रधानमंत्री’ बनकर समानांतर सरकार और कैबिनेट का संचालन किया। मनमोहन सिंह भले ही प्रधानमंत्री थे पर असली पावर सोनिया गांधी के पास ही था। सारे फैसले उनके इशारे पर लिए जाते थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।