Rahul Gandhi is coming to Bihar again on 15 May Fourth visit in 5 months will meet Congress workers in Gaya 15 मई को फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी! 5 महीने में चौथा दौरा, गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

15 मई को फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी! 5 महीने में चौथा दौरा, गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी हफ्ते बिहार आएंगे। सूत्रों के अनुसार उनका दौरा 15 मई को संभावित है। 5 महीने में ये उनका चौथा बिहार दौरा होगा।

Sun, 11 May 2025 09:24 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
15 मई को फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी! 5 महीने में चौथा दौरा, गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी हफ्ते बिहार आएंगे। उनका दौरा गया में प्रस्तावित है। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई नेता भी इसी हफ्ते राज्य के दौरे पर आएंगे। राहुल गांधी गया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार उनका दौरा 15 मई को संभावित है। 5 महीने में ये चौथा बिहार दौरा होगा। इससे पहले 7 अप्रैल को बेगूसराय में कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में शामिल हुए थे। उससे पहले पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था। बीते महीने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित किया था।

कांग्रेस पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। इसके लिए राहुल गांधी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस ने बिहार के सभी 40 जिलों के अध्यक्षों को बदला है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।