Rahul Gandhi coming to Bihar for the second time in the May will attend the backward class conference in Nalanda मई महीने में दूसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी, नालंदा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में होंगे शामिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मई महीने में दूसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी, नालंदा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में होंगे शामिल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मई महीने के अंत में एक बार फिर से बिहार दौरै पर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व नालंदा में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन की तैयारी कर रहा है। जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे।

Sat, 17 May 2025 10:33 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मई महीने में दूसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी, नालंदा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में होंगे शामिल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मई महीने के अंत में एक बार फिर से बिहार दौरै पर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व नालंदा में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन की तैयारी कर रहा है। जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे। बीते 5 महीनों में राहुल का ये पांचवां बिहार दौरा होगा। इसके पहले राहुल गांधी जनवरी, फरवरी, अप्रैल और चौथी बार में इस महीने गुरुवार को दरभंगा और पटना आए थे।

हालांकि अभी तक प्रदेश कांग्रेस की ओर से अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले जब राहुल गांधी 15 मई को दरभंगा पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हे डॉ आंबेडकर कल्याण छात्रावास जाने से रोक दिया था। जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की तक हुई। फिर पैदल ही राहुल गांधी आंबेडकर कल्याण हॉस्टल पहुंचे थे। और दलित छात्रों से संवाद किया था। दरअसल प्रशासन ने उनका कार्यक्रम स्थल बदल दिया था। और टाउन हॉल शिफ्ट कर दिया था। इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ 2 एफआईआर भी दर्ज हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केस काफी नहीं, राहुल गांधी को जेल भेजना चाहिए; दरभंगा हॉस्टल मामले पर बीजेपी
ये भी पढ़ें:आपका रेस्पेक्ट है, आपसे रिक्वेस्ट है से डबल FIR तक, राहुल बोले- हो गया हमारा काम
ये भी पढ़ें:राहुल पर दरभंगा में 2 FIR, बिना इजाजत के आंबेडकर हॉस्टल गए थे कांग्रेस नेता

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने इस पूरे मामले को बीजेपी की साजिश करार दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दरभंगा में दलित छात्रों के साथ राहुल गांधी का संवाद साजिशन ऊपर से हस्तक्षेप कर रोका गया। पहले स्थानीय प्रशासन ने संवाद की अनुमति दी। छात्रावास के पास सड़क बनाई गई। बिजली के तार दुरुस्त किए गए। बाद में सरकार के एक मंत्री और ऊपर के इशारे से जबरन रोका गया।

अल्लावारू ने दावा किया कि बिहार सरकार कांग्रेस और राहुल गांधी से डर गई। एफआईआर पर उन्होंने कहा कि राहुलजी बोल चुके हैं कि वह मेरे लिए एक मेडल की तरह है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि दलितों की आवाज दबाने के लिए कार्यक्रम रोका गया। प्रशासन और सरकार की लड़ाई कांग्रेस और राहुल गांधी से है। कम से कम एफआईआर में सौ छात्रों की गिरफ्तारी का दबाव न बनाएं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।