Rahul gandhi bihar visit darbhanga shiksha nyay samvad moive phule बिहार दौरे पर राहुल गांधी, दरभंगा में छात्रों से करेंगे शिक्षा न्याय संवाद; पटना में देखेंगे यह फिल्म, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार दौरे पर राहुल गांधी, दरभंगा में छात्रों से करेंगे शिक्षा न्याय संवाद; पटना में देखेंगे यह फिल्म

Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी राजधानी पटना के बुद्धमार्ग स्थित मॉल में बुद्धिजीवियों के साथ फिल्म फुले देखेंगे। इसमें पार्टी नेताओं को शामिल होने की अनुमति नहीं है। राहुल गांधी के साथ फिल्म देखने के लिए अलग-अलग संगठनों के करीब 250 लोगों का चयन किया गया है।

Thu, 15 May 2025 05:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार दौरे पर राहुल गांधी, दरभंगा में छात्रों से करेंगे शिक्षा न्याय संवाद; पटना में देखेंगे यह फिल्म

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर होंगे। दरभंगा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने पर कांग्रेसियों ने इसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को कमजोर करने वाला कदम बताया है। पटना में गुरुवार शाम सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय दुबे ने कहा कि राहुल गांधी हर हाल में दरभंगा जाएंगे। वहां शिक्षा न्याय संवाद में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में वे बिहार के एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी वर्ग से आने वाले छात्रों की समस्याओं को सुनकर उसपर विस्तृत चर्चा करेंगे।

पटना में फिल्म देखेंगे राहुल गांधी

बिहार चुनाव में घोषणा पत्र में वे उनकी समस्याओं को शामिल करेंगे, ताकि सरकार बनते ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। राहुल गांधी दरभंगा गुरुवार 11 बजे पहुंचेंगे। वहां शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना पहुंचेंगे। राजधानी पटना के बुद्धमार्ग स्थित मॉल में बुद्धिजीवियों के साथ फिल्म फुले देखेंगे। इसमें पार्टी नेताओं को शामिल होने की अनुमति नहीं है। राहुल गांधी के साथ फिल्म देखने के लिए अलग-अलग संगठनों के करीब 250 लोगों का चयन किया गया है। फिल्म देखने के बाद राहुल दिल्ली रवाना होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरभंगा में राहुल के प्रोग्राम को प्रशासन की मिली परमिशन, कार्यक्रम स्थल बदला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जारी है गर्मी का टॉर्चर, यहां वज्रपात की चेतावनी; आगे कैसा रहेगा मौ

राहुल का शिक्षा न्याय संवाद नगर भवन में होगा

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दरभंगा में शिक्षा न्याय संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को इसकी अनुमति दे दी। राहुल गांधी का शिक्षा न्याय संवाद अब आंबेडकर छात्रावास की बजाय नगर भवन में होगा। दरभंगा के डीएम राजीव रोशन ने इसकी पुष्टि की है। राहुल गांधी सुबह 11 बजे यहां दलित छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। इससे पहले, जिला कल्याण पदाधिकारी ने आंबेडकर छात्रावास परिसर में संवाद की इजाजत नहीं दी थी।

दरभंगा जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात बयान जारी कर कहा कि आयोजकों द्वारा कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद नगर भवन में आयोजन की अनुमति दी गई है। इससे पहले, आंबेडकर छात्रावास परिसर में संवाद की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा था कि यह तयस्थल पर ही होगा। वहीं, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने कार्यक्रम के आयोजक मो. शादाब अख्तर को पत्र लिखकर अनुमति नहीं दिए जाने की सूचना दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 6500 पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति, कितने अंकों की होगी परीक्षा; जाने
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।