pushpam priya remove mask in new year 2025 हट गया पुष्पम प्रिया के चेहरे से मास्क, तस्वीर शेयर कर लिखा - 2025 की शुभ बेला आई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हट गया पुष्पम प्रिया के चेहरे से मास्क, तस्वीर शेयर कर लिखा - 2025 की शुभ बेला आई

  • एक अन्य यूजर ने नये साल की बधाई देते हुए पूछा कि राजनीति में कब आइएगा। एक यूजर ने लिखा, 'नया साल...नई सुबह, हार्दिक शुभकामनाएं।' मनीष पासवान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'ढोल बजाओ रे दीदी मास्क लगाना भूल गई।'

Wed, 1 Jan 2025 11:25 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हट गया पुष्पम प्रिया के चेहरे से मास्क, तस्वीर शेयर कर लिखा - 2025 की शुभ बेला आई

बिहार की राजनीति में सीधे मुख्यमंत्री पद की दावेदार बन कर सुर्खियां बटोरने वाली पुष्पम प्रिया एक बार फिर चर्चा में हैं। कभी पुष्पम प्रिया ने कसम खाई थी कि जब तक वो नीतीश कुमार को सीएम पद से नहीं हटा देतीं तब तक वो अपना मास्क नहीं उठाएंगी। साल 2020 में जब नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी की पार्टी हम और बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाई थी और खुद सीएम बने थे तब पुष्पम प्रिया ने यह कसम ली थी। उसके बाद से अक्सर पुष्पम प्रिया जब कहीं भी सार्वजनिक जगहों पर नजर आईं तो उनके चेहरे पर एक मास्क नजर आया।

लेकिन साल 2025 में पुष्पम प्रिया ने कुछ नया किया है। नये साल के मौके पर प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में पुष्पम प्रिया ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में वो बिना मास्क के नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पुष्पम प्रिया ने सिर्फ इतना ही लिखा, ‘2025 की शुभ बेला आई।’

पुष्पम प्रिया ने अपने चेहरे से अचानक मास्क क्यों हटा लिया, इसके बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ भी नहीं बताया है। लेकिन एक्स पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं जरूर दी हैं। रंजीत यादव नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, 'मास्क नहीं हटाना था। हैप्पी न्यू ईयर 2025' कैलाश ठाकुर नाम क एक यूजर ने लिखा, 'गजब अंदाज।' एक अन्य यूजर ने नये साल की बधाई देते हुए पूछा कि राजनीति में कब आइएगा। एक यूजर ने लिखा, 'नया साल...नई सुबह, हार्दिक शुभकामनाएं।' मनीष पासवान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'ढोल बजाओ रे दीदी मास्क लगाना भूल गई।'

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।