Master Conman Natwarlal Dupes Millions Across India Victims Unite to Find Him पुलिस से अधिक पीड़ित एक्टिव : देश के कोने-कोने से नटवरलाल के शिकार लोग आपस में जुड़े, Purnia Hindi News - Hindustan
More

पुलिस से अधिक पीड़ित एक्टिव : देश के कोने-कोने से नटवरलाल के शिकार लोग आपस में जुड़े

-हिन्दुस्तान फॉलोअप: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर नटवरलाल ने देश के कोने- कोने में लोगों को चूना लगाया

Sat, 28 March 2026 01:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
पुलिस से अधिक पीड़ित एक्टिव : देश के कोने-कोने से नटवरलाल के शिकार लोग आपस में जुड़े

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर नटवरलाल ने देश के कोने- कोने में लोगों को चूना लगाया है। अब उसे ढूंढने में पुलिस से अधिक विभिन्न राज्यों के पीड़ित एक्टिव हुए हैं। इसके लिए वे अब एक- दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठगी विद्या में महारत हासिल करने वाला यह नटवरलाल अपने शिकार के सामने उसी वेश में पहुंचता है, जिससे उसकी नजदीकी सामने वाले से आसानी से हो जाए। पूर्णिया में ठगी के शिकार पीड़ितों ने पुलिस को कई फोन नंबर उपलब्ध कराए हैं। कथित तौर पर ये नंबर विभिन्न राज्यों में रहने वाले ऐसे लोगों के हैं, जो इससे पहले नटवरलाल के फरेब के शिकार हुए हैं।

बताया जा रहा है कि ठगी की राह पर अरसे से यह नटवरलाल इन प्रैक्टिस है। इस दौरान कहीं रईस तो कहीं बड़ा करोबारी एवं कहीं बड़े सरकारी अधिकारी के रूप में वह लोगों के सामने आता है। ठाट भी ऐसी कि लोगों का इसके फर्जी स्वरूप की तनिक भी भनक नहीं लगती है। जब तक इसका फर्जी चेहरा लोगों के सामने आता है, तब तक यह वहां से ओझल हो जाता है। पूर्णिया में डॉक्टर को ठगने से पहले उसने एटीसी अधिकारी के रूप में अपने को प्रोजेक्ट किया। उनका भरोसा जितने के लिए एयरपोर्ट पर कर्मी से डॉक्टर का जमकर सत्कार करवाया। उसी तरह लॉकडाउन के समय उज्जैन में एक व्यापारी समेत कई लोगों को अपने झांसे में लिया एवं लाखों का चूना लगाकर नौ- दो ग्यारह हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहां वह व्यापारी के रिश्तेदार के घर पर किराए पर रहा और स्वयं को इसने मोबाइल कंपनी का एरिया सेल्स मैनेजर बताकर कारोबारी को झांसे में लिया। इसने कारोबारी को कम कीमत में मोबाइल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया और लाखों का चूना लगाकर वहां गायब हो गया। दूसरी ओर यूपी के गाजियाबाद शहर में इसने अपने को रेलवे के विजिलेंस अधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया। यहां इसने अपनी रईसी की धाक जमाने के लिए कथित तौर पर महंगे होटल में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस पार्टी में इसने शहर के नामी गिरामी लोगों को न्यौता दिया। भरोसा जितने के बाद वहां कई लोगों से रूपये ठगे और ससुर के देहांत की कहानी गढ़ चेन्नई जाने की बात बता वहां से चंपत हो गया। बताया जाता है बंटी- बबली की कहानी की तरह ठगी के खेल में नटवरलाल की पत्नी भी बराबर की हिस्सेदार होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।