पूर्णिया सांसद पप्पू यादव होंगे गिरफ्तार? पटना आवास पर पहुंची पुलिस की टीम, 35 साल पुराना मामला
पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट दिखाया पर सासंद मानने को तैयार नहीं हुए। पप्पू यादव के समर्थक गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। 35 साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश की बात बताई जा रही है।

Pappu Yadav Arresting: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पटना के मंदिरी स्थित सांसद के आवास पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है। जानकारी के अनुसार पप्पू यादव सहयोग नहीं कर रहे हैं।पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट दिखाया पर वे मानने को तैयार नहीं हुए। पप्पू यादव के समर्थक गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। 35 साल पुराने एक केस में उनके खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट हासिल किया है। गिरफ्ताी के लिए दोनों ओर से खींच तान चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और धमकी देने के एक केस में एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत तीन आरोपितों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश पिछले दिनों जारी किया था। उसके बाद भी पप्पू यादव न्यायालय मं हाजिर नही यह आदेश विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत द्वारा दिया गया था। अदालत ने जिन अन्य आरोपितों के खिलाफ यह आदेश पारित किया था, उनमें शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद शामिल हैं। आरोपितों की लगातार अनुपस्थिति के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है। पुलिस सांसद को हर हाल में अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ी है।
मामला 1995 का है। शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने पप्पू यादव पर आरोप लगाया कि उनका मकान धोखाधड़ी के जरिए किराए पर लिया गया। मकान मालिक को बाद में पता चला कि उनके घर का इस्तेमाल सांसद का कार्यालय चलाने के लिए किया जा रहा था। किराए पर लेते समय तथ्यों को छुपाया गया था। कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था लेकिन इसे तामिल नहीं कराया जा सका।
पुलिस की कार्रवाई पर पप्पू यादव हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कहा कि जहानाबाद नीट छात्रा की लड़ाई लड़ने के कारण पुलिस के पेट में दर्द हो गया। यह बदले की कार्रवाई की जा रही है लेकिन पप्पू यादव इससे ना रुकेगा ना झुकेगा। मैं अपना काम करता रहुंगा जेल भेजो या फांसी दे दो। उन्होंने कहा कि दो दिन में धरना होना है इससे डरकर यह कार्रवाई की जा रही है।




साइन इन