Purnia airport runway largest in Bihar planes will start flying from August पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे बिहार में सबसे बड़ा होगा, अगस्त से उड़ने लगेंगे विमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे बिहार में सबसे बड़ा होगा, अगस्त से उड़ने लगेंगे विमान

पूर्णिया एयरपोर्ट से अगले महीने विमान उड़ान भरने लगेंगे। गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद बिहार सरकार के उच्च अधिकारियों ने यह दावा किया है। सिविल एन्कलेव समेत संपर्क पथ का काम तेजी से चल रहा है, अगस्त में हवाई अड्डा का लोकार्पण करने की तैयारी की जा रही है।

Thu, 3 July 2025 07:12 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, धीरज, पूर्णिया
share
पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे बिहार में सबसे बड़ा होगा, अगस्त से उड़ने लगेंगे विमान

बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से अगस्त 2025 में उड़ान भरने की तैयारी है। पूर्णिया शहर से सटे चूनापुर में स्थित हवाई अड्डे के निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव का काम जोर-शोर से चल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवा चालू करने की कवायद में है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर 9000 मीटर लंबा रनवे तैयार किया जा रहा है। यह बिहार में सबसे बड़ा रनवे होगा।

बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। एयरपोर्ट परिसर में हुई इस बैठक में एप्रेन, रनवे रोड, एप्रोच रोड समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि हवाई अड्डा तक आवागमन के लिए मुख्य मार्ग के एलायनमेंट को लेकर भी चर्चा हुई। अगस्त महीने तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए कहा गया है। कोशिश है कि अगले महीने पूर्णिया से उड़ान शुरू कर दी जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 अगस्त से पहले पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ने लगेंगे, सम्राट का ऐलान

पूर्णिया हवाई अड्डा शुरू होने के बाद सीमांचल, कोसी समेत बिहार के 13 जिलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही पिछड़े इलाके में शुमार सीमांचल की आर्थिक तरक्की का मार्ग भी प्रशस्त होगा। पूर्णिया एयरपोर्ट को स्टेट ऑफ द आर्ट एयरपोर्ट बनाया जाना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीपीएमएस डिपार्टमेंट ने अगले 30 से 40 वर्षों के फुटफाल के प्रोजेक्शन का ध्यान रखते हुए इसका डिजाइन प्लान किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 6 शहरों में बनेंगे नए एयरपोर्ट, AAI से नीतीश सरकार का MoU साइन

पूर्णिया एयरपोर्ट में एप्रोन, टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसी चिल्लर प्लांट, एसटीपी, वॉटर एंड फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फॉर्म, एडमिन ऑफिस, कमर्शियल प्लाजा, सर्फेस पार्किंग, एयरोब्रिज आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। पटना, गया और दरभंगा के बाद यह राज्य का चौथा एयरपोर्ट होगा, जहां से यात्री विमानों का संचालन किया जा सकेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।