Property dealer shot dead in Samastipur victim Ganesh Sahni was also coaching teacher समस्तीपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, कोचिंग टीचर था गणेश सहनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

समस्तीपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, कोचिंग टीचर था गणेश सहनी

समस्तीपुर जिले के ताजपुर में रविवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर सह शिक्षक को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। बदमाशों ने उसके शरीर मं ताबड़तोड़ एक दर्जन गोलियां उतार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Sun, 8 Feb 2026 08:38 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, समस्तीपुर
share
समस्तीपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, कोचिंग टीचर था गणेश सहनी

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में रविवार को दिनदहाहड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास हुई। मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी पलटन सहनी के 32 वर्षीय पुत्र गणेश सहनी के रूप में हुई है। गणेश जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था और एक निजी स्कूल एवं कोचिंग में शिक्षक का काम भी करता था। हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है।

हत्या की सूचना पाकर परिजन एवं ग्रामीणों ने घटनास्थल से मृतक के शव को उठाकर एनएच-28 को गांधी चौक के पास रखकर आवागमन ठप कर दिया। जाम के कारण समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पटना मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन एवं ग्रामीण मृतक के आश्रित को पर्याप्त मुआवजा एवं हत्या में संलिप्त बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त गणेश सहनी हरपुर भिंडी में भतुआजान के समीप अपने कोचिंग संस्थान से मीटिंग कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान घटनास्थल पर बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर गोलियों की बौछार कर दी। तीन बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक गोलियां उसके शरीर में मारीं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरभंगा में रेप-मर्डर पर बवाल, 6 साल की बच्ची की खून से लथपथ लाश मिली

ग्रामीणों ने बताया कि गणेश सहनी वकालत की प्रैक्टिस भी करता था। इधर हत्या की सूचना पर ताजपुर थाने के अलावे आसपास के अन्य थानों की पुलिस बल के साथ सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय भी पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। जाम समाप्त कराकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि तीन-चार दिनों पहले मृतक गणेश सहनी का किसी व्यक्ति से जमकर विवाद हुआ था। इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। इसी बीच रविवार की दोपहर गणेश की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक दर्जन खोखा भी बरामद किया है। जिस तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है उससे आशंका जताई जा रही है कि यह बदले की नीयत से की गई हत्या है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।