Prohibition Excise and Registration Department bihar demands Explanation from eleven chekpost in charge on liquor entry बिहार में दूसरे राज्यों से लाई जा रही शराब की खेप पर ऐक्शन, उत्पादन विभाग ने 11 चेकपोस्ट प्रभारियों से मांगा जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दूसरे राज्यों से लाई जा रही शराब की खेप पर ऐक्शन, उत्पादन विभाग ने 11 चेकपोस्ट प्रभारियों से मांगा जवाब

विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी जिलों को शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिलों में ब्रेथ एनालाइजर की संख्या की भी समीक्षा की गई है।

Thu, 7 Aug 2025 05:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में दूसरे राज्यों से लाई जा रही शराब की खेप पर ऐक्शन, उत्पादन विभाग ने 11 चेकपोस्ट प्रभारियों से मांगा जवाब

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने दूसरे राज्यों से लाई जा रही शराब की जांच में लापरवाही बरतने वाले 11 चेकपोस्ट प्रभारियों को चेतावनी देते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछा है। इनमें औरंगाबाद जिला का एरका कुटुम्बा, टंडवा बिहारी एवं मुनगा मोड़, पूर्वी चंपारण का घोड़ासहन, मधुबनी का जटही हरलाखी, वितौना जयनगर एवं नेउ, जमुई का चकाई, बक्सर का जबही और सीवान का गुठनी एवं धरनी छापर चेकपोस्ट शामिल है।

इन सभी से मद्यनिषेध अधीक्षक के मंतव्य के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी जिलों को शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिलों में ब्रेथ एनालाइजर की संख्या की भी समीक्षा की गई और खराब ब्रेथ एनालाजइन को तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन जिलों में अति बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन की भी चेतावनी; मौसम का हाल

ड्रोन की सहायता से भी छापेमारी बढ़ाने को कहा गया। असीतामढ़ी जिलों को विशेष सतर्कता बतरने के निर्देश दिए गए। पटना, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सारण, सीतामढ़ी और सुपौल में 15 दिनों के भीतर विनष्ट करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में राज्य के छह ग्रुप सेंटरों में प्रशिक्षण, फिटनेस आदि की भी समीक्षा की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी उफनाई तो अब पटना में पलायन शुरू, जहां-तहां शरण ले रहे लोग; नंबर जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।