Professor teased girl student in college, touched her inappropriately giving assignment BRA Bihar University Muzaffarpur कॉलेज में छात्रा को प्रोफेसर ने छेड़ा, असाइनमेंट देते समय किया बैड टच; मचा बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कॉलेज में छात्रा को प्रोफेसर ने छेड़ा, असाइनमेंट देते समय किया बैड टच; मचा बवाल

  • छात्रा का कहना था कि यह घटना उसके साथ असाइनमेंट जमा करने के दौरान हुई। उन्होंने गलत तरीके से उसे टच किया। छात्रा का हंगामा देखकर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी प्राचार्य के चैंबर के बाहर जुट गये।

Fri, 7 March 2025 11:33 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share
कॉलेज में छात्रा को प्रोफेसर ने छेड़ा, असाइनमेंट देते समय किया बैड टच; मचा बवाल

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के आरडीएस कॉलेज में एक विभागाध्यक्ष पर कॉलेज की ही एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया और कॉलेज में हंगामा किया। मामले को शांत कराने काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस कॉलेज पहुंची। हालांकि, इस बारे में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। वह कॉलेज प्रशासन से इसकी जानकारी लेंगे।

कॉलेज में दोपहर एक बजे एक छात्रा कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंची और प्राचार्य के चैंबर में जाकर एक विभागाध्यक्ष पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। छात्रा का कहना था कि यह घटना उसके साथ असाइनमेंट जमा करने के दौरान हुई। उन्होंने गलत तरीके से उसे टच किया। छात्रा का हंगामा देखकर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी प्राचार्य के चैंबर के बाहर जुट गये। प्राचार्य ने छात्रा को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन दोस्त निकले थे मित्र की बारात, एक साथ उठी अर्थी; शादी वाले गांव में मातम

हालांकि, छात्रा ने इस बारे में कॉलेज प्रशासन को किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी। छात्रा के हंगामे के बाद छात्रा के साथ आये लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि छात्रा को कॉलेज में बंधक बना लिया गया है। इसके बाद प्राचार्य ने भी काजीमोहम्मदपुर थाने को फोन कर सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुखिया, पंचायत समिति और जिला पार्षद 20 हजार करोड़ गटक गए क्या? नहीं दे रहे हिसाब

थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि प्राचार्य की तरफ से हंगामे को लेकर सूचना आई थी। उसके बाद पुलिस पहुंची। किसी भी तरह की लिखित शिकायत छात्रा या कॉलेज के प्रशासन की तरफ से नहीं की गई है। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। इस घटना के बाद आरडीएस कॉलेज में दिन भर हलचल रही। सूत्रों ने बताया कि 112 नंबर पुलिस विभागाध्यक्ष को अपने साथ लेकर जाना चाह रही थी, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के कारण पुलिस विभागाध्यक्ष को लेकर नहीं गई।

इधर कॉलेज के कर्मचारियों ने बताया कि छात्रा के साथ कोई अभिभावक भी नहीं आये थे। वह किसी अन्य लोगों के साथ कॉलेज आई थी और एक शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा करने लगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।