Prashant Kishor walks out on bail as Patna CJM court revokes earlier bail conditions बेउर जेल के बाहर से ही बाहर आ गए प्रशांत किशोर, कोर्ट से बिना शर्त जमानत, थाने से रिहाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेउर जेल के बाहर से ही बाहर आ गए प्रशांत किशोर, कोर्ट से बिना शर्त जमानत, थाने से रिहाई

  • जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर बेउर जेल के बाहर-बाहर से ही बेल पर छूट गए हैं। पटना सीजेएम कोर्ट के आदेश में बेल की कोई शर्त नहीं थी जिसके बाद उन्हें निजी मुचलका भरवाकर छोड़ दिया गया।

Mon, 6 Jan 2025 08:50 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बेउर जेल के बाहर से ही बाहर आ गए प्रशांत किशोर, कोर्ट से बिना शर्त जमानत, थाने से रिहाई

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के बेउर जेल के बाहर-बाहर से ही बाहर आ गए हैं। पटना कोर्ट में सरकारी वकील ने प्रशांत को ऐसा फिर ना करने की शर्त पर बेल देने की मांग की थी, जिसे मानने से पीके ने मना कर दिया था। पुलिस प्रशांत को लेकर बेउर जेल गई थी लेकिन उसके पास कोर्ट का आदेश नहीं था। कोर्ट का आदेश पहुंचा तो उसमें कोई शर्त नहीं थीं। इसके बाद प्रशांत को पास के बेउर थाने ले जाया गया जहां से निजी मुचलका पर छोड़ दिया गया। जन सुराज पार्टी के सूत्रों के मुताबिक प्रशांत बेउर में लगभग तीन घंटे रहे। बेउर जाने से पहले प्रशांत ने मीडिया से कहा था कि वो जेल में भी अनशन जारी रखेंगे।

प्रशांत किशोर को सोमवार की अहले सुबह 4 बजे पटना पुलिस ने गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया था। प्रशांत किशोर को मेडिकल जांच के लिए पुलिस काफी समय तक पटना में घुमाती रही और अंत में फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनको जांच के लिए गई। प्रशांत ने कोर्ट में कहा था कि उन्होंने जांच की सहमति देने से मना कर दिया तो पुलिस ने इस बात का एक वीडियो उनसे बनाने कहा। पुलिस फतुहा से प्रशांत को लेकर पटना कोर्ट आई जहां पेशी के दौरान एपीपी ने जमानत कुछ शर्तों के साथ देने की दलील दी। प्रशांत किशोर ने इससे मना कर दिया था।

Prashant Kishor LIVE: प्रशांत किशोर को बेल, जेल से निकले, कोर्ट ने जमानत की शर्तें हटाईं, थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करके सबकी दोबारा परीक्षा लेने की मांग कर रहे परीक्षार्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर 2 जनवरी से गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के नीचे बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। 4 जनवरी को बीपीएससी ने पटना के बापू परीक्षा केंद्र की रद्द हुई परीक्षा 22 केंद्रों पर ली थी। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा था कि परीक्षा के बाद प्रशांत किशोर के अनशन को लेकर कार्रवाई की जाएगी। पटना जिला प्रशासन ने प्रशांत किशोर को अपना अनशन गर्दनीबाग में ले जाने के लिए नोटिस जारी किया था जहां धरना और प्रदर्शन की इजाजत दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC आंदोलन में विपक्ष के बिखराव से प्रशांत किशोर को ताकत मिली, सरकार को राहत
ये भी पढ़ें:सशर्त जमानत छोड़ क्यों जेल का चुना रास्ता? प्रशांत किशोर ने बताई वजह
ये भी पढ़ें:नीतीश-भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है, प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर भेजे गये जेल, अनशन जारी रहेगा; बोले- रुक जाएंगे तो मन बढ़ जाएगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।