Prashant Kishor shocked Singer Ritesh Pandey quits Jan Suraj प्रशांत किशोर को झटका? सिंगर रितेश पांडे ने छोड़ा जन सुराज, बोले- हार का अफसोस नहीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर को झटका? सिंगर रितेश पांडे ने छोड़ा जन सुराज, बोले- हार का अफसोस नहीं

सिंगर रितेश पांडे ने जन सुराज पार्टी छोड़ दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।

Mon, 12 Jan 2026 03:36 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रशांत किशोर को झटका? सिंगर रितेश पांडे ने छोड़ा जन सुराज, बोले- हार का अफसोस नहीं

फेमस भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से नाता तोड़ लिया है। सोशल मीडिया से उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी दी। 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान वे जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। पार्टी ने उन्हें करगहर से उम्मीदवार बनाया गया था। उन्होंने चुनाव में अपनी हार पर सफाई देते हुए कहा है कि इसका कोई अफसोस नहीं है। सरकार बदलने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। रितेश पांडे के पहले आरसीपी ने भी नीतीश कुमार की तारीफ की।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रितेश पांडे ने लिखा है कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्योंकि अपना काम ईमानदारी से किया था। अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप लोगो ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहाँ तक पहुंचाया ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर से मिलने की फीस फिक्स; कम से कम इतना दान देंगे, तभी होगी मुलाकात

रितेश पांडे कहते है कि किसी राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है। इस लिए आज जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ। कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप लोग समझेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि रितेश पांडे पार्टी के अंदर कूल फील नहीं कर रहे थे। इशारों में उन्होंने कह दिया है कि गीत संगीत की दुनिया में फिर से लौट गए हैं।

एक समय ऐसा भी था जब रितेश पांडे प्रशांत किशोर के फैन बने फिर रहे थे। उन्होंने कहा था कि ऐसे नेता सदियों में कोई एक आता है जो अपना सब कुछ लोगों के भलाई के लिए लगा देता है। है कोई दूसरा तो बताइए। पिछले दिनों एक सरकारी कार्यक्रम में रितेश पांडे को बुलाए जाने पर जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने आपत्ति जताई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।