Prashant kishor counter attack on tejaswi for saying Jan suraaj team B of BJP congress बी टीम बताने पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर किया पलटवार, बीजेपी और कांग्रेस को भी धोया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बी टीम बताने पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर किया पलटवार, बीजेपी और कांग्रेस को भी धोया

पीके ने कहा कि राजद के लोग हमें भाजपा की बी टीम कहते हैं और भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का। ऐसा इसलिए कि इन लोगों को बिहार के लिए बगैर कुछ किए मुफ्त में वोट लेने की आदत पड़ गई है। बिहार की दुर्दशा के लिए लालू और नीतीश के साथ भाजपा तथा कांग्रेस भी जिम्मेवार हैं।

Sat, 14 Dec 2024 05:52 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बी टीम बताने पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर किया पलटवार, बीजेपी और कांग्रेस को भी धोया

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। निजी चैनल आजतक के कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने जन सुराज को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की बी टीम बताया था। इस पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राजद के लोग हमें भाजपा की बी टीम कहते हैं और भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का। ऐसा इसलिए कि इन लोगों को बिहार के लिए बगैर कुछ किए मुफ्त में वोट लेने की आदत पड़ गई है। बिहार की दुर्दशा के लिए लालू और नीतीश के साथ भाजपा तथा कांग्रेस भी जिम्मेवार हैं।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र 19 प्रतिशत वोट ही मिले हैं। बिहार में भाजपा का अपना कोई वजूद नहीं हैं, तभी तो उन्होंने केवल 42 सीटें जीतने वाले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना रखा है जबकि दूसरे राज्यों में अन्य दलों को तोड़ कर अपनी सरकार बनाने के लिए बीजेपी जानी जाती है। पिछले दिनों कई राज्यों में भाजपा ने ऐसा काम किया है। तो बिहार में क्या मजबूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धन सुराज है प्रशांत किशोर का जन सुराज; ब्रजवासी ने टिकट कटने की कहानी बताई

पीके ने कहा कि बी टीम तो उसका बना जाता है जो मज़बूत होती है और बिहार में तो भाजपा खुद ही कमज़ोर है। भाजपा का यहाँ पर न तो कोई नेता है और न ही उनकी बिहार के लिए कोई नीति है। जबकि भाजपा के नेता हमें राजद की बी टीम कहते हैं। ये दोनों पार्टियां हमें बी टीम कह रही हैं क्योंकि दोनों ही बिहार में मुफ्त वोट लेने के आदी हैं। उन्होंने कहा जन सुराज जनता की बी टीम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वन नेशन वन इलेक्शन पर मोदी सरकार को PK का समर्थन? बोले- यह देश हित में

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ सांसदों के लिए बिहार का बीजेपी और कांग्रेस ने बंटाधार कर दिया। पहले कांग्रेस पार्टी ने 10-12 सांसदों के लालच में लालू के समय जंगल राज को बढ़ावा दिया और अब बीजेपी केंद्र में अपनी सरकार बनाए रखने के लिए नीतीश के समय अफसर राज को पनपने दिया। इन दोनों को बिहार की चिंता नहीं है, केवल केंद्र की सत्ता पर काबिज रहने की लालच है। पीके ने पूछा कि क्या उन्हें नहीं पता की बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है, क्या उन्हें नहीं पता बिहार में पलायन सबसे बड़ी समस्या है? उन्होंने अपनी सरकार बचाने के लिए बिहार को लालू और नीतीश के हवाले छोड़ दिया। बिहार की बदहाली के लिए सीधे तौर पर लालू और नीतीश जिम्मेदार है। लेकिन आज जो बिहार की दुर्दसा है उसके गुनाहगार भाजपा और कांग्रेस हैं। उन्होंने साफ किया कि जन सुराज किसी की बी टीम नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।