Prashant Kishor called big rally on 11 April to kick start election campaign from Gandhi Maidan प्रशांत किशोर ने 11 अप्रैल को बुलाई बड़ी रैली, गांधी मैदान से चुनाव प्रचार का शंखनाद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर ने 11 अप्रैल को बुलाई बड़ी रैली, गांधी मैदान से चुनाव प्रचार का शंखनाद

प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि 11 अप्रैल को गांधी मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीके इस रैली से बिहार में अपने जन सुराज पार्टी के चुनाव प्रचार का विधिवत रूप से शंखनाद करेंगे।

Thu, 27 Feb 2025 07:32 PMवार्ता पटना
share
प्रशांत किशोर ने 11 अप्रैल को बुलाई बड़ी रैली, गांधी मैदान से चुनाव प्रचार का शंखनाद

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में पार्टी की बड़ी रैली बुलाई है। पीके इस रैली से बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। जन सुराज पार्टी की स्थापना के बाद से यह पार्टी की पहली बड़ी रैली होगी। प्रशांत किशोर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि यह रैली बिहार की बदहाली के खिलाफ निर्णायक साबित होगी। 2025 के बाद बिहार बदहाल नहीं होगा।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को पटना में एलसीटी घाट स्थित अपनी टेंट सिटी में होली मिलन समारोह आयोजित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान ऐलान किया कि आगामी 11 अप्रैल को गांधी मैदान में बिहार बदलाव के लिए विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। पीके ने कहा कि पिछले महीने बीपीएससी परीक्षा के मुद्दे पर जब वह अनशन पर बैठे थे तब भी यह अभियान गांधी मैदान से शुरू हुआ था। अब फैसला भी वहीं से होगा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने नीतीश को लाडला बोल BJP के 7 मंत्री बनवाए, प्रशांत किशोर का तंज

पीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार को 100 करोड़ रुपये का मखाना बोर्ड देकर वाहवाही लूटी जा रही है, जबकि गुजरात में एक लाख करोड़ रुपये की बुलेट ट्रेन परियोजना चलाई जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'लाडला' कहकर कैबिनेट में 7 मंत्री बनवा लिए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।