Politics hot after Tejaswi version on INDIA Alliance congress warning not to take lightly जो हमें हल्के में लेगा उसे... तेजस्वी के बयान के बाद कांग्रेस ने दिखाए तेवर; BJP पर भी निशाना साधा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जो हमें हल्के में लेगा उसे... तेजस्वी के बयान के बाद कांग्रेस ने दिखाए तेवर; BJP पर भी निशाना साधा

  • शकील अहमद खान ने कहा है कि कोई हमे हल्के में नहीं ले। बीजेपी और जेडीयू ने तेजस्वी यादव का बयान आने के बाद इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने बक्सर में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इंडिया अलायंस के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया।

Thu, 9 Jan 2025 12:50 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जो हमें हल्के में लेगा उसे... तेजस्वी के बयान के बाद कांग्रेस ने दिखाए तेवर; BJP पर भी निशाना साधा

इंडिया अलायंस को लेकर नेता प्रतिपक्ष सह ऱाष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के हालिया बयान से राजनीतिक पारा हाई हो गया है। इशारों में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी बात कह दी है। पार्टी के नेता शकील अहम खान ने कहा है कि कोई हमे हल्के में नहीं ले। बीजेपी और जेडीयू ने तेजस्वी यादव का बयान आने के बाद इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने बक्सर में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इंडिया अलायंस के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया।

दरअसल तेजस्वी यादव ने कहा इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में से किसे इंडिया का समर्थन हासिल होगा। इसके सवाल में उन्होंने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस एक साथ हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन का उद्येश्य नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से बाहर करना था। उन्होंने कहा कि यह अलायंस लोकसभा चुनाव के लिए बना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिया अलायंस जिंदा है या खत्म? तेजस्वी यादव बोले- लोकसभा चुनाव के लिए था गठबंधन

जब कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहम खान से पत्रकारों ने इस पर सवाल पूछा तो कहा कि किसी को हमे हल्के में नहीं लेना चाहिए। जो हमे हल्के में लेता है उसे हम लोग और भी ज्यादा हल्के में लेते हैं। लेकिन यह साल उभरा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो सरकार चल रही है वह आम जनमानस के खिलाफ चल रही है। उसके खिलाफ हमारी मोर्चाबंदी जारी है। बिहार विधानसभा के चुनावी वर्ष में तेजस्वी यादव और शकील अहमद खान के बयनों के बड़े मायने हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश से समझौता का सवाल ही नहीं; तेजस्वी बोले- हम बिहार को नंबर वन बनाएंगे
ये भी पढ़ें:ये दुर्गति यात्रा है... तेजस्वी ने 85 क्राइम की लिस्ट जारी कर नीतीश पर तंज कसा
ये भी पढ़ें:नीतीश को चार लोग चला रहे हैं; वीडियो शेयर कर तेजस्वी का सीएम पर निशाना

बिहार में राजद कांग्रेस पार्टी को गंभीरता ले नहीं लेती है। बीते दिनों बिहार में चार सीटों पर विधानसभा के उप चुनाव हुए। कांग्रेस पार्टी एक सीट पर लड़ना चाहती थी लेकिन राजद ने नहीं दिया। तेजस्वी यादव पहले कई बार कह चुके हैं कि जहां जिसकी ताकत ज्यादा वहां वही बड़ा भाई होगा। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस 10-12 सीटें मांग रही थी पर राष्ट्रीय पार्टी के सात सीटों पर संतोष करना पड़ा। उस समय भी इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होने के पहले ही लालू यादव ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को टिकर देना शुरू कर दिया। लालू की शह पर वाम दलों ने बगैर सबकी सहमति के अपनी पार्टी प्रत्याशियों का टिकट और चुनाव क्षेत्र भी फाइनल कर दिया। कई सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपना दावा पहले से करती आ रही थी लेकिन नहीं दी गईं। कांग्रेस को बची खुची सीटों से काम चलाना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भूला नहीं बिहार, बथानी टोला नरसंहार; लालू पर वीडियो से JDU ने तेजस्वी को घेरा

इधर बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सहयोगी क्षेत्रीय दलों पर आश्रित है इसलिए छोटी पार्टियां उसपर हावी हैं। शकील अहमद खान को पता है कि उनका जनाधार खत्म हो गया है तो राज्यों की पार्टियां उन्हें धमकी दे रहे हैं। तेजस्वी यादव जैसे छोटे दल के नेता राष्ट्रीय स्तर की कांग्रेस पार्टी को आंख दिखाते हैं। इन लोगों ने स्वार्थ के लिए गठबधन बनाया था जो पूरा नहीं हुआ तो टूट गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।