politics high in Bihar and Jharkhand on hijab controversy JDU attacks on Irfan Ansari Health Minister हिजाब विवाद पर बिहार-झारखंड में सियासी फसाद; डॉ नुसरत को ऑफर देकर इरफान अंसारी घिरे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हिजाब विवाद पर बिहार-झारखंड में सियासी फसाद; डॉ नुसरत को ऑफर देकर इरफान अंसारी घिरे

इरफान अंसारी पर पलटवार करते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि उन्होंने सुबह-सुबह झूठ बोला।

Sat, 20 Dec 2025 12:22 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हिजाब विवाद पर बिहार-झारखंड में सियासी फसाद; डॉ नुसरत को ऑफर देकर इरफान अंसारी घिरे

बिहार की आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने तीन लाख मासिक वेतन और अन्य सुविधाओं के साथ अपने राज्य में नौकरी का ऑफर दिया है। इस पर झारखंड और बिहार के सत्ताधारी गठबंधनों के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री पर झूठा वादा करने का आरोप लगाते हुए पैगम्बर की इच्छा का अपमान करार देते हुए माफी मांगने और पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

नियुक्ति पत्र वितरण का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आई डॉ नुसरत परवीन के कॉलेज के प्रिंसिपल ने शुक्रवार को कहा कि नुसरत शनिवार को जॉइन करेंगे। सीएम नीतीश कुमार से उन्हें कोई नाराजगी नहीं है। इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बिहार के मामले में कूद पड़े। उन्होंने डॉ नुसरत को अपने राज्य में तीन लाख मासिक वेतन और मनचाही पोस्टिंग के साथ नौकरी का ऑफर दे दिया। सोशल मीडिया पर इरफान अंसारी ने कहा कि बेटी का अपमान झारखंड नहीं सहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के ऑफर से बदलेगा मन या बिहार में नौकरी जॉइन करेंगी हिजाब वाली डॉक्टर?

इरफान अंसारी पर पलटवार करते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि इरफान अंसारी ने सुबह-सुबह झूठ बोला। एनआएचएम में बहाली की कमेटि में स्वास्थ्य मंत्री सदस्य नहीं होते। इरफान अंसारी को बहाली का अधिकार ही नहीं है। उपर से उन्होंने तीन लाख वेतन का वादा कर दिया। झारखंड सरकार डॉक्टरों को मात्र 40 हजार मासिक वेतन देती है। आयुष चिकित्सकों को कॉन्ट्रैक्ट पर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के रुप में 25 हजार दिया जाता है। हिम्मत है तो झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का रुल रेगुलेशन जारी कीजिए। बिहार की बेटी से झूठ बोलने के लिए माफी मांगिए नहीं तो पद से हट जाइए।

इधर जानकारी मिल रही है कि शनिवार को डॉ नुसरत परवीन पटना में सदर पीएचसी में जॉइन करने जा रही हैं। 15 दिसम्बर को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने डॉ नुसरत का हिजाब खींच दिया था। इसका वीडियो राजद और अन्य विपक्षी दलों ने वायरल कर मुद्दा बना दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस डॉक्टर का नीतीश ने हटाया हिजाब उसे पड़ोसी राज्य में 3 लाख वेतन पर नौकरी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।